Move to Jagran APP

भाजपा-जजपा गठबंधन चट्टान की तरह मजबूत : पहल

जागरण संवाददाता हिसार भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय म

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 02:16 AM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 06:35 AM (IST)
भाजपा-जजपा गठबंधन चट्टान की तरह मजबूत : पहल
भाजपा-जजपा गठबंधन चट्टान की तरह मजबूत : पहल

जागरण संवाददाता, हिसार : भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत कुमार ने की। बैठक में हिसार जिला के प्रभारी डा. ओम प्रकाश पहल, विधायक डा. कमल गुप्ता, विधायक विनोद भयाणा, विधायक रणबीर गंगवा विशेष रूप से मौजूद मौजूद रहे। बैठक में पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में हिसार जिला की हिसार, हांसी और नलवा हलका में भाजपा प्रत्याशियों की जीत और प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

loksabha election banner

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ओम प्रकाश पहल ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन चट्टान की तरह मजबूत है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को उचित मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी संगठन का चुनाव भी लोकतांत्रिक तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक बूथ अध्यक्ष से आग्रह करते हुए कहा कि सभी बूथ समितियों को दुरुस्त कर लें। जिला प्रभारी ने कहा कि आज देश में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में होने पर बड़े भाई की भूमिका में है।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक डा. कमल गुप्ता ने कहा कि जनता की सेवा के लिए किसी पद की जरूरत नहीं होती है। आगे भी वे जनता के लिए काम करते रहेंगे। विधायक विनोद भयाणा और रणबीर गंगवा ने भी आए हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

भाजपा जिला मीडिया सह-प्रभारी संदीप गंगवा ने बताया कि इस मौके पर उकलाना से भाजपा प्रत्याशी आशा रानी खेदड़, मेयर गौतम सरदाना, कर्ण सिंह राणोलिया, मनदीप मलिक, प्रवीण जैन, बाबू लाल अग्रवाल, सुदेश चौधरी, रणधीर सिंह धीरु, रामचंद्र गुप्ता, अशोक कन्नोजिया, सतीश सुरलिया, मंडल अध्यक्ष गणेश दत्त शर्मा, राजेन्द्र लांबा, सुनील वर्मा, प्रवीण बंसल, नरेश सिगल, छत्रपाल सिंह, विक्रम कासनिया, महेंद्र वर्मा, सुशील रेडडू, नरेश सोनी, पवन शर्मा, राजपाल न्याणा, सरजीत मुकलान व अनिल गोदारा, भगत सिंह राजोरिया, अशोक ढालिया, कृष्ण बिश्नोई, राजकुमार इन्दौरा आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.