Move to Jagran APP

lockdown : मजदूर नहीं मिले तो ओलंपियन ने थामी दरांती, खेतों में फसल काट रहीं पूनम

यह कहानी 2016 में रियो ओलंपिक में बतौर फॉरवर्ड प्लेयर भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी पूनम मलिक की है। घरेलू जिम्मेदारी संभालते हुए वे खेत में अपने मां-बाप संग गेहूं की फसल काट रहीं हैं

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 29 Apr 2020 07:05 AM (IST)Updated: Wed, 29 Apr 2020 09:34 AM (IST)
lockdown : मजदूर नहीं मिले तो ओलंपियन ने थामी दरांती, खेतों में फसल काट रहीं पूनम
lockdown : मजदूर नहीं मिले तो ओलंपियन ने थामी दरांती, खेतों में फसल काट रहीं पूनम

हिसार [पवन सिरोवा] जिन हाथों ने स्टिक थाम देश का ओलंपिक में प्रतिनिधित्व किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में सम्मान दिलाया। उन्हीं हाथों ने अब दरांती थामी हुई है। लॉकडाउन में घरेलू जिम्मेदारी संभालते हुए खेत में अपने मां-बाप के साथ गेहूं की फसल काट रहीं है। यह कहानी साल 2016 में रियो ओलंपिक में बतौर फॉरवर्ड प्लेयर भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी पूनम मलिक की है।

loksabha election banner

कोरोना के चलते लॉकडाउन में प्रदेश में मजदूरों की किल्लत चल रही है। खेत में फसल तैयार है। ऐसे में किसान की बेटी पूनम मलिक ने माता-पिता के साथ फसल कटाई कर रही है। अपने जीवन का यह रोचक किस्सा दैनिक जागरण से साझा करते हुए पूनम ने बताया कि गेहूं की फसल कटाई करना जीवन का यादगार पल बन गया। जिसमें मां-बाप के साथ खेतों में काम करने का मौका मिला।

गांव उमरा निवासी ओलंपियन पूनम मलिक ने बताया कि पिता दलबीर सिंह मलिक किसान और मां संतोष देवी गृहिणी है। मेरे गांव में घर के पास खेल मैदान है। पहले से ही गांव में हॉकी का क्रेज था, तो मैंने छठीं कक्षा में ही हॉकी थाम ली थी। शुरुआत गांव से की और कड़ी मेहनत की। मेरे खेल को देख मात्र 15 साल की उम्र में मुझे भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला।

मैंने अपनी स्टिक का जादू मैदान पर दिखाया और साल 2016 में बेहतर खेल प्रतिभा के बल पर रियो ओलंपिक में भारती हॉकी टीम में खेली। अब तक भारतीय टीम में 200 मैच खेल चुकी हूं। हॉकी कोच जगजीत सिंह मलिक और कोच आजाद सिंह मलिक से हॉकी खेल की बारीकियां सीखी जिससे खेल में काफी निखार आया। वर्तमान में आयकर विभाग में बतौर इंस्पेक्टर तैनात हूं। लॉकडाउन से पहले मैदान पर नियमित खेल अभ्यास करती थी लेकिन अब बाहर नहीं खेल सकते तो ऐसे में मैंने अपनी फिटनेस पर अभी भी विशेष ध्यान केंद्रित किया हुआ है। घरेलू कार्य में परिवार का हाथ बंटाने के साथ ही मैं नियमित योग से अपनी फिटनेस बरकरार रखे हुए हूं।

पूनम के नेतृत्व में साल 2020 में नेशनल चैंपियन बना हरियाणा

साल 2020 में पूनम ने हरियाणा को नेशनल हॉकी का सरताज बना दिया। पूनम की कप्तनी में केरल में खेली गई दसवीं सीनियर नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की टीम को हराकर हरियाणा चैंपियन बना। हरियाणा इससे पहले साल 2013 में सात साल पहले हरियाणा चैंपियन बना था। यहीं नहीं अंडर-18 और अंडर 21 भारती टीम की कप्तानी भी कर चूकी है।

पूनम की खेल में मुख्य उपलब्धियां

- साल 2016 में रियो ओलंपिक में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व

- साल 2014 में कॉमनवेल्थ गेम

- साल 2013 जूनियन वर्ल्‍ड कप ब्रांज मेडल

- साल 2013 में एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर।

- साल 2016 में एशियन चैपियनशिप ट्राफी गोल्ड।

- साल 2017 हॉकी वर्ल्‍ड लीग में गोल्ड।

पूनम मलिक की डिटेल

नाम - पूनम मलिक

गांव : उमरा

हाइट : 5 फीट 4 इंच

जन्म तिथि : 08-02-1993

खेल : फॉरवर्ड प्लेयर

जॉब : आयकर विभाग में इंस्पेक्टर

यादगार मैच : रियो ओलंपिक में जापान के साथ मैच


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.