Move to Jagran APP

जनजागरण अभियान से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे कुलदीप

भाजपा-जजपा की नीतियों के खिलाफ हरियाणा में जन जागरण अभियान शुरू करेंगे

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 07:02 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 07:02 PM (IST)
जनजागरण अभियान से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे कुलदीप
जनजागरण अभियान से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे कुलदीप

-भाजपा-जजपा की नीतियों के खिलाफ हरियाणा में जन जागरण अभियान शुरू करेंगे

loksabha election banner

-पांच राज्यों के चुनावों के बाद पूरे हरियाणा का दौरा करेंगे कुलदीप

फोटो- 4, 5 व 6

जागरण संवाददाता, हिसार : कांग्रेस केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य व विधायक कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा-जजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। इसके लिए रविवार को हिसार के सेक्टर 15 स्थित आवास पर उन्होंने हरियाणा के 90 विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें जनजागरण अभियान की नींव रखी गई। अभियान की शुरुआत पांच राज्यों में चुनाव के ठीक बाद होगी। अभियान के माध्यम से प्रदेश के जनमानस में गांव-गांव, शहर-शहर अलख जगाने, राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों को लेकर पूरे प्रदेश के 90 हलकों में जन-जागरण शुरू किया जाएगा। बैठक में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल सिंह मलिक, पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा, पूर्व विधायक कुलबीर बैनीवाल, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के प्रधान देवेन्द्र बुडिया, द्वारका प्रसाद, रणधीर पनिहार, संजय गौतम आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेस प्रत्याशियों का चुनावों में करें समर्थन

विधायक कुलदीप बिश्नोई ने सभी कार्यकर्ताओं को पांच राज्यों के चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जोर-शोर से प्रचार करने का आह्वान करते हुए कहा कि हाईकमान की ओर से जल्द ही कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए कार्यकर्ताओं की उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित विभिन्न जगहों पर ड्यूटियां लगाई जाएंगी।

सरकार को इन बातों पर घेरा

बिश्नोई ने कहा कि भाजपा एवं जजपा सरकार के शासन में प्रदेश बेरोजगारी, महंगाई, अपराध में नंबर एक बन गया है। 34.1 प्रतिशत के साथ राज्य बेरोजगारी दर में देश भर में टाप पर है। भर्तियों में घोटालों की वजह से 9376 भर्तियां रद हुई हैं, जिससे 12 लाख आवेदन करने वाले युवाओं के सपनों पर पानी फिर गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 12 लाख आवेदकों को भर्तियों के लिए 2 से 8 साल का इंतजार करवाकर भर्ती रद कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.