वैष्णो देवी यात्रा की थी तैयारी, टेस्ट में मिले कोरोना पॉजिटिव, हिसार नगर निगम बंद
निगम अधिकारियाें ने मां वैष्णो देवी यात्रा की प्लानिंग की और टिकटें बुकिंग की तैयारी चल ही रही थी कि इससे पहले कोरोना टेस्टिंग करवाई तो वे कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसके चलते आज के लिए नगर निगम कार्यालय ही बंद करना पडा। दोनों ही आला अधिकारी हैं।
हिसार, जेएनएन। हिसार नगर निगम के दो अधिकारियाें ने मां वैष्णो देवी यात्रा की प्लानिंग की। टिकटें बुकिंग की तैयारी चल ही रही थी कि इससे पहले जैसे ही कोरोना टेस्टिंग करवाई तो वे कोरोना पॉजिटिव आ गए। जिसके चलते आज के लिए नगर निगम कार्यालय ही बंद करना पडा। दोनों ही आला अधिकारी है। पिछले कई दिनों से टेक्निकल टीम के अधिकांश अधिकारियों व कर्मचारियों से मिले। ऐसे में अब टेक्निकल टीम में हड़कंप मचा हुआ है। आला अधिकारी भी अपनी टेस्टिंग करवाने को लेकर चिंतित है। उधर अधिकारी व कर्मचारियों की हिदायत के लिए नगर निगम कमिश्नर ने निगम की टेक्निकल ब्रांच दो दिन के लिए बंद करने के आदेश दे दिए है।
आज निगम कार्यालय है बंद
निगम के इन अधिकारियों में एक एक्सइएन और एक एमई यानि निगम इंजीनियर है। इनके कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बुधवार को पूरा निगम बंद कर दिया गया है। जनता का कोई भी कार्य नहीं होगा। प्रतिदिन सैकड़ाें लोगाें की नगर निगम में आवाजाही रहती है, जन्म प्रमाणपत्र, रिहायशी प्रमाणपत्र, टैक्स भुगतान, जमीन खरीद फरोख्त के लिए एनओसी लेनी हो या निगम से जुड़ा अन्य कोई कार्य हो अब शहरवासियों को एक दिन का इंतजार करना होगा।
मोबाइल रखने होंगे ऑन
नगर निगम कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग ने सभी अधिकारी को आदेश जारी किए है कि वे अपना अपना मोबाइल ऑन रखेंगे। इस दौरान यदि निगम प्रशासन को उनकी जरुरत लगती है तो उन्हें कार्य पर बुलाया जा सकता है। ऐसे में सभी अधिकारी व कर्मचारी को निगम कार्य अति आवश्यक कार्य के लिए निगम में हाजिर होना अनिवार्य होगा।
----दो स्टाफ सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव आने के कारण निगम एक दिन और टेक्निकल ब्रांच को दो दिन के लिए बंद किया गया है।
- अशोक कुमार गर्ग, कमिश्नर, नगर निगम हिसार।