Move to Jagran APP

नो योअर एचबी अभियान: 936 महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की जांच

जागरण संवाददाता हिसार नो योअर एचबी अभियान के तहत मधुबन पार्क क्षेत्र के प्रीति नगर व प्रेम न

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Jan 2021 06:03 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jan 2021 06:03 AM (IST)
नो योअर एचबी अभियान: 936 महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की जांच
नो योअर एचबी अभियान: 936 महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की जांच

जागरण संवाददाता, हिसार : नो योअर एचबी अभियान के तहत मधुबन पार्क क्षेत्र के प्रीति नगर व प्रेम नगर तथा पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र के मोहल्ला सैनियान, ढाणी बड़वाली, शांति नगर तथा ढैय्या बस्ती में 936 महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। प्रीति नगर व प्रेम नगर में अभियान के दौरान 475 महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। 386 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के हल्के लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 9 ग्राम से 11.9 ग्राम के बीच में था। 31 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के लक्षण चिताजनक पाए गए। इनका एचबी स्तर 7 ग्राम से 8.9 ग्राम के बीच में था। 17 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के गंभीर लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 7 ग्राम से भी कम था। जांच के दौरान 41 महिलाएं व बच्चे बिल्कुल स्वस्थ मिले। इनका हीमोग्लोबिन स्तर 12 ग्राम या इससे ऊपर पाया गया।

loksabha election banner

इसी प्रकार से पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र के मोहल्ला सैनियान, ढाणी बड़वाली, शांति नगर व ढैय्या बस्ती में जांच के दौरान 461 महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। हीम वैन में जांच के दौरान 289 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के हल्के लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 9 ग्राम से 11.9 ग्राम के बीच में था। 156 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के लक्षण चिताजनक पाए गए। इनका एचबी स्तर 7 ग्राम से 8.9 ग्राम के बीच में था। 7 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के गंभीर लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 7 ग्राम से भी कम था। जांच के दौरान 9 महिलाएं व बच्चे बिल्कुल स्वस्थ मिले। इनका हीमोग्लोबिन स्तर 12 ग्राम या इससे ऊपर पाया गया। स्वस्थ पाए गए सभी महिलाओं व बच्चों को जिला प्रशासन की ओर से प्रशंसा-पत्र वितरित किए गए। जिन महिलाओं व बच्चों का हीमोग्लोबिन स्तर निर्धारित स्तर से नीचे था, उन्हें एक माह के लिए आयरन, फॉलिक एसिड तथा अन्य दवाइयां नि:शुल्क वितरित की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.