Move to Jagran APP

सिरसा में थेहड़ पर फिर से कोई नहीं कर सकेगा कब्जा, पुरातत्व विभाग ने बनाई दीवार

थेहड़ में 29.5 एकड़ भूमि पर खोदाई का कार्य अभी होना बाकी है। इसके लिए पुरातत्व विभाग रणनीति बना रहा है। गौरतलब है कि थेहड़ में 29.5 एकड़ भूमि पर 19 जनवरी 2019 से खोदाई कार्य शुरू किया गया था। अभी तक दस स्थानों पर खोदाई कार्य किया गया है

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 09:52 AM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 09:52 AM (IST)
सिरसा में थेहड़ पर फिर से कोई नहीं कर सकेगा कब्जा, पुरातत्व विभाग ने बनाई दीवार
सिरसा में थेहड़ की साइट पर बनाई हुई दीवार

जागरण संवाददाता, सिरसा। सिरसा में थेहड़ में पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने कोई फिर से कब्जा न कर सके। इसके लिए थेहड़ के चारों तरफ दीवार बनाने का कार्य पूरा कर लिया है। थेहड़ में 29.5 एकड़ भूमि पर खोदाई का कार्य अभी होना बाकी है। इसके लिए पुरातत्व विभाग रणनीति बना रहा है। गौरतलब है कि थेहड़ में 29.5 एकड़ भूमि पर 19 जनवरी 2019 से खोदाई कार्य शुरू किया गया था।

loksabha election banner

दस जगह पर हुआ खोदाई कार्य

थेहड़ में अभी तक दस स्थानों पर खोदाई कार्य किया गया है। थेहड़ में 50 फीट टीले के ऊपर व समतल स्थान पर खोदाई कार्य किया गया। थेहड़ में समतल स्थान पर करीब 35 फुट तक खोदाई कार्य हुआ है।

--- रखी जा रही है निगरानी

पुरातत्व विभाग द्वारा अभी थेहड़ पर खोदाई कार्य बंद है। हालांकि विभाग द्वारा थेहड़ पर निगरानी रखी जा रही है। दीवार बनाने के साथ गेट लगा दिए गये हैं। जिससे कोई भी व्यक्ति बिना इजाजत के अंदर न जा सके।

थेहड़ में पहले मिली थी दीवार

थेहड़ में खोदाई के दौरान पुरानी ईंटों की कई जगह पर दीवार मिली है। वहीं एक स्थान पर पिघली हुई दीवार से ईंटे भी निकली। वहीं मिट्टी के बर्तन, खिलौने, पत्थर की मूर्ति, हड्डी व अन्य वस्तु निकली है। पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम ने थेहड़ में मिली हुई वस्तुओं को पोटरी यार्ड में रखा गया।

थेहड़ पर बसे परिवार को हाउसिग बोर्ड के फ्लैट में भेजा गया

हाईकोर्ट के आदेश पर थेहड़ को खाली करवाया गया। वर्ष 2018 में थेहड़ पर बसे परिवारों को हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट में भेजा गया। उस समय थेहड़ पर रहने वाले परिवारों ने विरोध भी किया था। इसके बाद हाउंसिंग बोर्ड के फ्लेट में करीब 724 परिवारों को जगह दी गई। अभी थेहड़ से विस्थापित परिवार को दूसरी जगह पर भूमि तलाश के भूमि देने की प्रक्रिया चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.