हांसी में नहीं हो रहा विकास, विधायक नहीं सुनते किसी की बात : राठी
आम आदमी पार्टी (आप) के पश्चिम जोन के प्रवक्ता मनोज राठी ने कहा कि हांसी में विकास के नाम पर कोई काम नहीं हो रहा है। विधायक किसी की बात ही नहीं सुनते हैं। लगातार हो रहे घोटालों में उनका नाम है। उनकी तरफ जो मानहानि का नोटिस भेजा गया है उसका जवाब जल्द दिया जाएगा। वह शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
जागरण संवाददाता, हिसार : आम आदमी पार्टी (आप) के पश्चिम जोन के प्रवक्ता मनोज राठी ने कहा कि हांसी में विकास के नाम पर कोई काम नहीं हो रहा है। विधायक किसी की बात ही नहीं सुनते हैं। लगातार हो रहे घोटालों में उनका नाम है। उनकी तरफ जो मानहानि का नोटिस भेजा गया है, उसका जवाब जल्द दिया जाएगा। वह शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को काम नहीं करने दिया जा रहा। हांसी के उच्च अधिकारी भी उनकी ही बात सुनते हैं। वह लगातार विकास के मुद्दों को उठा रहे हैं, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण सभी आंखें बंद किए बैठे हैं। राठी ने कहा कि उन्होंने हांसी के विकास के मुद्दे व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विधायक के खिलाफ मोर्चा खोला है। इसीलिए उनको एक करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस दिया गया। इसका जवाब देने के साथ ही भ्रष्टाचार के मुद्दे को पार्टी के उच्च पदाधिकारियों की जानकारी में लाकर एक विशेष अभियान भी चलाएंगे।
हांसी के बीचों-बीच बनी गोशाला के मामले में भी राठी ने विधायक व अधिकारियों पर सवाल खड़े किए। राठी ने कहा कि एकतरफ सरकार शहर के बीच से डेयरी को हटाने की बात कह रही है, वहीं दूसरी तरफ बड़सी गेट पास लॉकडाउन में गोशाला बनाकर नियमों को तोड़ा गया। इस दौरान राजीव सरदाना, सौरभ, रामबिलास, मोहित कत्याल, संजय बंसल, अशोक गर्ग, चरत जाखड़, चरणजीत आदि मौजूद थे।