Move to Jagran APP

हिसार में पशुपालकों के नाम होंगे सार्वजनिक, मेयर ने जुटाई जानकारी कि किस पुलिस अधिकारी के पास है लिस्ट

पशुओं को खुले में छोड़ने वाले पशुपालकों के नाम अब सार्वजनिक होंगे। इसी क्रम में अब मेयर गौतम सरदाना ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई है कि किस पुलिस अधिकारी के पास पूर्व में पशुपालकों के नामों की तैयार की गई लिस्ट है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 06 Sep 2021 01:25 PM (IST)Updated: Mon, 06 Sep 2021 01:25 PM (IST)
हिसार में पशुपालकों के नाम होंगे सार्वजनिक, मेयर ने जुटाई जानकारी कि किस पुलिस अधिकारी के पास है लिस्ट
दूध दोहने के बाद पशुओं को खुला छोड़ने वालों पर अब हिसार में शिकंजा कसा जाएगा

जागरण संवाददाता, हिसार : दूध निकालकर पशुओं को खुले में छोड़ने वाले पशुपालकों के नाम अब सार्वजनिक होंगे। इसी क्रम में अब मेयर गौतम सरदाना ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई है कि किस पुलिस अधिकारी के पास पूर्व में पशुपालकों के नामों की तैयार की गई लिस्ट है। इस लिस्ट को लेने के लिए प्रयास किए जा रहे है। ताकि शहर की सड़कों पर खुले में पशु छाेड़ने वालों के नाम सार्वजनिक कर जनता भी उनसे रुबरु हो सके कि इन लोगों के कारण लोग बेसहारा पशुओं का शिकार हो रहे है।

loksabha election banner

वाहन दुरुस्त, पशु पकड़ो अभियान शुरू

पशु गोअभयारण्य तक पहुंचने वाला वाहन रविवार को नगर निगम की टीम ने ठीक करवाया। सोमवार सुबह करीब नौ बजे से ही नगर निगम की टीम नई सब्जीमंडी में पशु पकड़ो अभियान शुरु कर दिया है। मुख्य सफाई निरीक्षक (सीएसआई) देवेंद्र बिश्नोई के नेतृत्व में सहायक सफाई निरीक्षक राहुल और उनकी टीम ने नई सब्जी मंडी में ही पशु पकड़ने का कार्य शुरु कर किया। शुक्रवार से इन क्षेत्र में नगर निगम की टीम पशु पकड़ रही है। कारण है कि इस क्षेत्र में बड़े स्तर पर पशुपालक दूध निकालकर खुले में पशु छोड़ देते है।

दोपहर तक पकड़े 12 बजे

नगर निगम की करीब 22 सदस्यीय टीम ने सुबह नौ बजे नई सब्जीमंडी में मौजूद बेसहारा पशुओं में से दुधारू पशु चिन्हित किए। उन पशुओं में से दोपहर करीब साढ़े 11 बजे तक करीब 12 पशु पकड़े गए।इन सभी पशुओं में वे पालतु पशु थे जो दुधारु है। ऐसे में जैसे जैसे निगम टीम का पशु पकड़ो अभियान आगे बढ़ रहा है। पशुपालकों की चिंता भी बढ़ने लगी है।

---पुलिस विभाग के एक अधिकारी जोहरीमल के पास पशुपालको की लिस्ट बताई जा रही है। उस लिस्ट को लेने के लिए स्टाफ उनसे संपर्क साधेगा। हमारा पशु प्रयास है कि शहर बेसहारा पशुओं से मुक्त हो। इसके लिए नगर निगम टीम कार्य कर रही है।

- गौतम सरदाना, मेयर, हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.