Move to Jagran APP

निगमायुक्त ने दो घंटे सिगल विडो पर बैठ जांची कार्यप्रणाली

जागरण संवाददाता हिसार नगर निगम की सिगल विडो की कार्यप्रणाली की बुधवार को नगर निगम आय

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Jun 2021 11:32 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jun 2021 11:32 PM (IST)
निगमायुक्त ने दो घंटे सिगल विडो पर बैठ जांची कार्यप्रणाली
निगमायुक्त ने दो घंटे सिगल विडो पर बैठ जांची कार्यप्रणाली

जागरण संवाददाता, हिसार : नगर निगम की सिगल विडो की कार्यप्रणाली की बुधवार को नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने जांच की। दो घंटे तक निगमायुक्त ने सिगल विडो पर खुद बैठकर आने वाली फाइलों की विस्तार से कर्मचारियों से जानकारी ली और आमजन से बातचीत की। कार्यप्रणाली देखने उपरांत कुछ बदलाव करने की बात निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कही।

loksabha election banner

निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि सिगल विडो सिस्टम से आमजन को बेहतर सुविधा मिल रही है। इन सुविधाओं को ओर अपग्रेड करने की जरूरत है। इसको लेकर जल्द ही कार्य किया जाएगा। निगमायुक्त ने कहा कि सिगल विडो पर प्रॉपर्टी टैक्स आमजन को नहीं मिलता है। यूएलबी पोर्टल आईडी से चलता है, जबकि इसको लेकर ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि आमजन या कोई भी कर्मचारी कहीं से भी प्रॉपर्टी टैक्स बिल निकाल सके। वहीं सीएफ की रसीद कटवाने को लेकर आमजन को मुख्यगेट पर बनी ई दिशा में जाना पड़ता है। इस व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि आमजन को नगर निगम कार्यालय में बेहतर सुविधाएं मिले। इसको लेकर निरंतर कार्य किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.