Move to Jagran APP

देश में भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रहित की सरकार : सांसद बृजेंद्र सिंह

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस दौरान सांसद बृजेंद्र सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Dec 2021 07:34 PM (IST)Updated: Sun, 12 Dec 2021 07:34 PM (IST)
देश में भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रहित की सरकार : सांसद बृजेंद्र सिंह
देश में भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रहित की सरकार : सांसद बृजेंद्र सिंह

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, हिसार : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों के चलते भारत की अर्थव्यवस्था सकारात्मक दिशा में गतिशील है। कोरोना जैसी आपदा की स्थिति में भी भारत की अर्थव्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही, जो सरकार की नीतियों का ही परिणाम है। भाजपा सरकार ने देश की सेना और रक्षा क्षेत्र को अविस्मरणीय रूप से मजबूती प्रदान की है। यह बात हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के सभागार में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन मुख्य वक्ता के तौर पर कही। जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, वीरचक्र की अध्यक्षता में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन जगदीश चोपड़ा के दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी सोच की राजनीतिक पार्टी है और भाजपा में व्यक्तिवाद का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने सरकार के सात साल के शासन बारे कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है और कोरोना जैसी आपदा के वक्त भी सरकार की नीतियों के चलते ही अर्थव्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही। रक्षा के क्षेत्र में अत्याधुनिक राफेल, एस 400 डिफेंस सिस्टम, ब्रह्मोस मिसाइल का आधुनिकीकरण ने भारतीय सेना को मजबूती दी है। विकास के कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पूरी भाजपा सरकार प्रशंसा की पात्र है।

सांसद बृजेंद्र सिंह ने सरकार के सात वर्ष के कार्यकाल के दौरान हुई विभिन्न योजनाओं व कार्य जैसे सर्जिकल स्ट्राइक, आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला गैस योजना, जन-धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कारिडोर निर्माण, धारा 370 हटाना, तीन तलाक खत्म करना आदि विषयों पर सरकार की तारीफ करते हुए उन्हें मील का पत्थर बताया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को इनसे अवगत कराते हुए इन सभी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। अन्य वक्ता के तौर पर आजादी का अमृत महोत्सव विषय पर जगदीश चोपड़ा, प्रदेश सरकार की सात साल की उपलब्धियां विषय पर हिसार के विधायक डा. कमल गुप्ता, पंचायत एवं नगर परिषद चुनाव विषय पर विधायक हांसी विनोद भयाना ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों में देवेंद्र शर्मा देव, श्रीनिवास गोयल, कृष्ण खटाना, सोनाली फोगाट, कैप्टन भूपेंद्र मौजूद रहे।

प्रशिक्षण से अपडेट होते कार्यकर्ता : रविन्द्र राजू

शिक्षण एक साधना है। प्रशिक्षण भाजपा की श्रेष्ठ कार्य पद्धति का अहम अंग है। संगठन सिर्फ जनसमूह नहीं होता बल्कि राष्ट्रवादी सोच लेकर लक्ष्य तक पहुंचना है। यह बात भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री रविद्र राजू ने जीजेयू विश्वविद्यालय के सभागार में भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र ने की। संगठन मंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण का अपना अलग ही महत्व है। प्रशिक्षण द्वारा कार्यकर्ताओं में तेज धार आती है, प्रशिक्षण के जरिए कार्यकर्ता अपडेट रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.