Move to Jagran APP

फतेहाबाद में मां ही बनी हत्‍यारन, पहले दो बच्चों का गला दबा की हत्या, फिर खुद लगा लिया फंदा

कांस्टेबल की पत्नी ने पहले अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी चचेरी बहन आई तो तीनों के शव देखकर स्वजनों को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 10:08 AM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 10:08 AM (IST)
फतेहाबाद में मां ही बनी हत्‍यारन, पहले दो बच्चों का गला दबा की हत्या, फिर खुद लगा लिया फंदा
तीन साल पहले संजू ने लड़के को जन्म दिया था। इसी बीच पति-पत्नी के बीच अनबन भी रहने लगी।

रतिया (फतेहाबाद) जेएनएन। हिसार में तैनात गांव सुखलमपुर निवासी कांस्टेबल की पत्नी ने पहले अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी चचेरी बहन आई तो तीनों के शव देखकर स्वजनों को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रथम दृष्टया महिला द्वारा बच्चों की की गई हत्या उपरांत आत्महत्या का मामला मानते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

सुखलमपुर निवासी 28 वर्षीय संजू की शादी पांच साल पहले गांव खैरातीखड़ा निवासी नरेश से हुई। नरेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। इस समय उसकी ड्यूटी हिसार में है।

तीन साल पहले संजू ने लड़के को जन्म दिया था। इसी बीच पति-पत्नी के बीच अनबन भी रहने लग गई थी। लेकिन परिवार के लोगों द्वारा मामला सुलझा लिया गया। दो महीने पहले संजू ने एक और बेटे को जन्म दिया। संजू की डिलीवरी नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में आपरेशन से हुई थी। उसके माता-पिता उसे अपने गांव सुखलमपुर लेकर चले गए। दो महीनों से संजू अपने माता-पिता के साथ ही रह रही थी।

बताया गया है कि कि संजू व नरेश का किसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। शुक्रवार को संजू के माता-पिता उसके लिए कपड़े लेने के लिए रतिया आए थे। घर पर संजू, उसका बड़ा बेटा 3 वर्षीय शिवांश व दो महीने का बेटा ही था। करीब 3 बजे जैसे ही माता-पिता घर से बाहर निकले तो महिला ने पहले अपने बच्चों का गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद फंदा लगा लिया। दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े मिले। महिला के घर पर पड़ोस में रहने वाली चचेरी बहन आई तो घटना का पता चला और परिजनों को इसके बारे में सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुभाष, सदर थाना प्रभारी सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएसपी सुभाष के अनुसार पति व पत्नी के बीच में अनबन की बात सामने आई है। महिला ने पहले अपने दोनों बच्चों का गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद फंदे पर झूल गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.