दिन में गर्मी और रात में ठंडक बढ़ी
जागरण संवाददाता हिसार : दिन में कड़ी धूप के साथ शनिवार की तरह रविवार को भी अधिकतम तापमान 25 डिग्री
जागरण संवाददाता हिसार : दिन में कड़ी धूप के साथ शनिवार की तरह रविवार को भी अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हुआ। वही शनिवार की रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री रहा। शुक्रवार की रात को यह 3.5 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को सुबह के समय मौसम में आर्द्रता 90 फीसद और शाम के समय 41 फीसद दर्ज की गई। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सुबह के समय कहीं हल्की धुंध छाई रह सकती है। इसके साथ ही उत्तर पश्चिमी धीमी गति से हवाएं चलने से तापमान में गिरावट और इस दौरान कहीं कहीं पाला पड़ने की भी संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद मंगलवार से फिर से तापमान में गिरावट के आसार हैं।