Move to Jagran APP

आज रात के बाद हरियाणा में दस्‍तक दे सकता मानसून, 25 जून से बदलेगा माैसम

साउथ वेस्ट मानसून आज रात को हरियाणा में दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड की तरफ से मानसूनी हवाओं की इस बार सबसे पहले हरियाणा में एंट्री हो सकती है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 12:55 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 12:55 PM (IST)
आज रात के बाद हरियाणा में दस्‍तक दे सकता मानसून, 25 जून से बदलेगा माैसम
आज रात के बाद हरियाणा में दस्‍तक दे सकता मानसून, 25 जून से बदलेगा माैसम

हिसार, जेएनएन। साउथ वेस्ट मानसून आज रात को हरियाणा में दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड की तरफ से मानसूनी हवाओं की इस बार सबसे पहले हरियाणा में एंट्री हो सकती है। उत्तराखंड से मानसून आने की प्रबल संभावना बनती दिख रही है। दूसरी तरफ मध्य प्रदेश से राजस्थान होते हुए मानसूनी हवाएं 25 जून को दक्षिण हरियाणा में दाखिल हो सकती हैं। बुधवार सुबह से ही तेज धूप के साथ झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। बीच बीच में बादल भी छा रहे हैं, मगर उनके छटते ही धूप त्‍वचा काे जला रही है। मगर अब राहत की खबर ये है कि जल्‍द ही इस गर्मी से निजात मिलने वाली है। हरियाणा में मॉनसून अपना असर दिखाएगा।

loksabha election banner

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि 20 से 22 जून को आई प्री मानसून बारिश से हरियाणा में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मगर नमी की मात्रा हवा में अधिक होने के कारण उमस बढ़ गई है। इसके साथ ही टर्फ रेखा में भी बदलाव देखने को मिल रहा है।

यह रेखा पंजाब से बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है, जिससे नमी वाली पूर्वी हवाएं उत्तराखंड की तरफ बढऩे की संभावना प्रबल हो रही है। वहीं दूसरी तरफ अरब सागर के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे मध्य प्रदेश व पूर्वी राजस्थान की तरफ भी हवाएं बढ़ रही हैं। जो आगे चलकर 25 जून के आसपास दक्षिण हरियाणा को प्रभावित कर बारिश कर सकती हैं। इसके साथ ही दोनों ही तरफ मानसून की हवाओं की गति अभी धीमी है। जिसके अगले दो दिनों में आगे बढऩे की संभावना है।

2019 में साउथ वेस्ट मानसून में बारिश की स्थिति

मानसून का समय- जून से सितंबर

सामान्य बारिश- 438.6 एमएम

बारिश रिकार्ड की गई- 255.2 एमएम

ओवरऑल कितनी कम हुई बारिश- 42 फीसद

2019 में किस जिले में कितनी कम बारिश हुई

जिला- कम बारिश (फीसद में)

सिरसा- 13 

यमुनानगर- 15

फतेहाबाद- 63

रोहतक- 72

पानीपत- 62

पंचकूला- 57

अंबाला- 26

कुरुक्षेत्र- 23

कैथल- 50

जींद- 51

हिसार- 48

भिवानी- 45

महेंद्रगढ़- 49

झज्जर- 57

सोनीपत- 56

रेवाड़ी- 26

गुरुग्राम- 43

फरीदाबाद- 41

पलवल- 41

मेवात- 46

करनाल- 23

प्रदेश में कहां-कहां कितना रहा तापमान

जिला- अधिकतम- न्यूनतम

अंबाला- 36.4- 26.3  

भिवानी- 37.5- 29.5

चंडीगढ़- 35.8- 28.8       

पंचकूला- 34.5- 23.6     

फरीदाबाद- 37.5- 27.8

गुरुग्राम- 37.0- 27.6

हिसार- 37.2- 27.1

करनाल- 34.0- 27.8        

कुरुक्षेत्र- 35.5- 28.5       

नारनौल- 38.0- 27.0

रोहतक- 36.8- 29.0

सिरसा- 38.9- 29.4

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.