सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दे युवती से बिजली कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, गया जेल
हिसार जिला निवासी एक महिला को शादी व सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित बिजली बोर्ड के कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिला निवासी एक महिला ने करीब 10 दिन पहले इस मामले में पुलिस को शिकायत दी थी।
हिसार, जेएनएन। हिसार जिला निवासी एक महिला को शादी व सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित बिजली बोर्ड के कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिला निवासी एक महिला ने करीब 10 दिन पहले इस मामले में पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया था कि उसकी शादी के कुछ साल बाद वह अपने पति से अलग रहने लगी थी।
इसी बीच उसके एक जानकार ने उसे नौकरी दिलवाने के बहाने बिजली बोर्ड कर्मचारी हरिदत्त से मिलवाया था। महिला का आरोप था कि हरिदत्त ने उसे शादी का झांसा देकर व सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर करीब 6 महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। 8 सिंतबर की रात 10.30 बजे के करीब हरिदत्त ने उससे संबंध बनाने को कहा। महिला का आरोप था कि उसने इस बात का विरोध किया तो हरिदत्त ने उसके साथ मारपीट की और उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
मामले में पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर हरिदत्त के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया, लेकिन पुलिस ने इस मामले में जानकारी छुपाई थी। जबकि माना ये जा रहा था कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे और यह केस सामने आने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप से मच गया था।