Move to Jagran APP

मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल को एनआईसी से रेलटेल क्लाउड सर्वर पर शिफ्ट, दो दिन रहेगा बंद

मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल को और अधिक गतिशील तथा बेहतर बनाने के लिए इसे रेलटेल क्लाउड सर्वर पर शिफ्ट किया है। इस दौरान 2 दिन के लिए पोर्टल बंद रहेगा। पोर्टल से रबी फसल को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 03:30 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 03:30 PM (IST)
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल को एनआईसी से रेलटेल क्लाउड सर्वर पर शिफ्ट, दो दिन रहेगा बंद
19 जनवरी को किसान कर सकेंगे आवेदन।

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल को एनआईसी से रेलटेल क्लाउड सर्वर पर शिफ्ट किया जा रहा है। सर्वर के शिफ्ट होने की प्रक्रिया के तहत दो दिन 17 व 18 जनवरी को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल बंद रहेगा। पोर्टल 19 जनवरी से निरंतर काम करता रहेगा। किसान एक बार फिर से 19 जनवरी से इस पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण करवा सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण का यह कार्य 31 जनवरी तक किया जाएगा।

loksabha election banner

राज्य स्तर पर फैसला लिया गया है कि इस पोर्टल को और अधिक गतिशील तथा बेहतर बनाने के लिए इसे रेलटेल क्लाउड सर्वर पर शिफ्ट करने का फैसला किया है। इस दौरान 2 दिन के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल बंद रहेगा। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के माध्यम से रबी फसल को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा भी विभिन्न योजनाओं को भी इस पोर्टल से जोड़ा गया है।

सभी किसान करवाएं पंजीकरण

सभी किसान 31 जनवरी तक मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा दें। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को भी इस पोर्टल के माध्यम से ही लागू किया जा रहा है। ऐसे में किसान इस पोर्टल पर अपने आपको जरूर पंजीकृत करवाएं। सरकार ने प्रत्येक किसान की फसल का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर करवाना अनिवार्य किया हुआ है। इसका उद्देश्य किसानों को फसल बेचने में सुविधा पहुंचाने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का सीधे लाभ भी देना है।

जिले में फसलों का ये है क्षेत्रफल 

फसल                       रकबा 

गेहूं                    1.84 लाख हेक्टेयर 

सरसों                 23 हजार हेक्टेयर 

जौ                      5 हजार हेक्टेयर 

चना                    2 हजार हेक्टेयर 

रबी फसल के  लिए खुला रहेगा पोर्टल

फतेहाबाद उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि 19 जनवरी से रबी फसल के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल खुला रहेगा। किसानों के पास यह अच्छा मौका है कि वह अपनी फसल को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पहले ही पंजीकरण करवा लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.