Move to Jagran APP

घर में घुसकर विवाहिता से किया दुष्कर्म, आरोपी पर मामला दर्ज

विवाहिता ने बताया कि रोहतक जिले के गांव निवासी एक युवक ने दिसंबर 2018 में उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके बाद उक्त युवक उस पर दबाव बनाकर नकदी व जेवरात भी ऐंठ लिए

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 06:44 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 06:44 PM (IST)
घर में घुसकर विवाहिता से किया दुष्कर्म, आरोपी पर मामला दर्ज
घर में घुसकर विवाहिता से किया दुष्कर्म, आरोपी पर मामला दर्ज

चरखी दादरी, जेएनएन। दादरी जिले के एक गांव निवासी विवाहिता ने एक युवक पर जबरदस्ती घर में घुसने का आरोप लगाया है। साथ ही महिला ने उक्त युवक पर एक साल पहले उसके साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

loksabha election banner

पुलिस को दी शिकायत में दादरी जिले के एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि रोहतक जिले के गांव निवासी एक युवक ने दिसंबर 2018 में उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके बाद उक्त युवक उस पर दबाव बनाकर नकदी व जेवरात भी ऐंठ चुका है। पीडि़ता ने बताया कि वह अपने घर पर ही मौजूद थी। इस दौरान उक्त युवक जबरदस्ती उनके घर में घुस गया।

उसके द्वारा शोर मचाने पर परिवार के सदस्य वहां आ गए। जिसके बाद उक्त युवक वहां से फरार हो गया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पीडि़ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

महिला ने पड़ोसी पर करवाया दुष्कर्म का मामला दर्ज

हिसार:जिले की एक महिला ने अपने पड़ोसी पर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। वहीं पति व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के तंग करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार महिला के पति मुकेश, सास कमला उसको लगातार दहेज के लिए तंग कर रहे थे। वह उससे मारपीट भी करते थे। वहीं उसके पड़ोसी नरेंद्र ने उसके साथ दो अक्टूबर को दुष्कर्म भी किया। उसने परिवार के लोगों को किसी तरह पूरी बात बताई और अब मामला दर्ज करवाया है।

10 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपित फरार

हिसार : अर्बन एस्टेट सेक्टर 9-11 थाना क्षेत्र में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले चाचा तक पुलिस अभी पहुंच नहीं पाई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस की तरफ से लगातार उसको पकडऩे के छापे मारे जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपित चाचा वारदात के बाद से फरार है। उसको पकडऩे के लिए पुलिस ने टीमों का गठन किया और छापेमारी की। अभी तक आरोपित उनके हाथ नहीं आया है। थाना प्रभारी ने आरोपित को जल्द ही पकडऩे का दावा किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.