Move to Jagran APP

विवाहिता ने मानसिक परेशानी के चलते पंखे से फंदा लगा दी जान

जागरण संवाददाता हिसार शादी के बाद पिछले 11 सालों से अपने पिता के घर रह रही 33 वर्षीय

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Jul 2021 08:32 AM (IST)Updated: Tue, 06 Jul 2021 08:32 AM (IST)
विवाहिता ने मानसिक परेशानी के चलते पंखे से फंदा लगा दी जान
विवाहिता ने मानसिक परेशानी के चलते पंखे से फंदा लगा दी जान

जागरण संवाददाता, हिसार: शादी के बाद पिछले 11 सालों से अपने पिता के घर रह रही 33 वर्षीय मीना ने पंखे के सहारे चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूचना मिलने पर मृतका के शव को शहर के सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया है। जहां मंगलवार को मृतका का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतका के पिता शिव नगर निवासी एचएयू में वाटर पंप आपरेटर महेंद्र पाल सोनी ने बताया कि उसकी इकलौती बेटी 33 वर्षीय मीना की शादी भिवानी के हनुमान ढाणी निवासी मनोज कुमार से 2009 में की थी। शादी के बाद से उसकी बेटी के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। महेंद्र सोनी ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के ससुराल वालों ने मीना की जान लेने की तीन बार कोशिश की थी। उस मामले में पंचायतें हुर्इं थी और कोर्ट केस भी चल रहा है। महेंद्र ने बताया वर्ष 2010 से मीना उनके ही पास रह रही है। उसकी एक 11 साल की बेटी है, जिसने उसे हिसार में ही जन्म दिया था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मीना का पति मनोज उसे फोन पर मैसेज करके परेशान कर रहा था। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। सोमवार शाम साढ़े चार बजे के करीब मीना ने अपने कमरे में पंखे के सहारे चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। महेंद्र ने बताया कि घटना के दौरान वह घर पर मौजूद नहीं था। मीना की मां और भाभी बैठक में मौजूद थी। करीब 20 मिनट बाद मीना के कमरे में जाकर देखा तो मीना फंदे पर लटकी हुई थी। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.