पति की प्रताड़ना से विवाहिता का हुआ गर्भपात, केस दर्ज
जागरण संवाददाता, हिसार : शहर की रहने वाली एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति
By Edited By: Published: Tue, 23 Jan 2018 03:00 AM (IST)Updated: Tue, 23 Jan 2018 03:44 PM (IST)
जागरण संवाददाता, हिसार : शहर की रहने वाली एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी रोहतक की राम गोपाल कॉलोनी में रहने वाले अरशदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद उसने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। इसके चलते उनके बीच मनमुटाव भी रहने लगा था। आरोप है कि यह बात दोनों के परिजनों को पता चली तो पंचायतों का दौर शुरू हो गया। तब अरशदीप ने दोबारा दहेज के लिए परेशान नही करने का भरोसा भी दिलाया था। आरोप है कि कुछ समय बाद वह फिर से प्रताडि़त करने लगा। दहेज मांगने लगा और मांग पूरी ना होने पर मारपीट करने लगा। करीब दो माह पहले वह गर्भवती थी, तब उसने पेट पर लात मार दी थी। इस वजह से उसकी हालत बिगड़ गई थी और उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल हुई थी। वहां चिकित्सकों की जांच में सामने आया कि गर्भ में पल रहे शिशु की मृत्यु हो चुकी है। पीडि़ता का कहना है कि उक्त घटना के बाद पति ने किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी, मगर अपने साथ हुई प्रताड़ना के खिलाफ आवाज उठाने के लिए मायके में आ गई थी। यहां परिजनों को आपबीती सुनाई। तभी पता चला कि बाद मे पति ने फर्जी हस्ताक्षर करके बैंक खाते से नकदी निकाल ली। ऐसे में उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाते हुए एसपी को शिकायत दी थी। वहां से मामला सीएडब्ल्यू सैल में पहुंच गया था। दोनों पक्षों से पूछताछ करके पति के विरुद्ध सिविल लाइन थाने में केस दर्ज करने के लिए शिकायत भेजी गई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए थाना पुलिस ने अरशदीप के खिलाफ धारा 498ए, 313, 323, 406, 420, 452, 467, 468, 471, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी राज रानी ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। महिला ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें