मार्केट कमेटी के कर्मचारी ने फांसी लगा दी जान
पत्नी महिला दोस्त सहित ससुराल वालों पर केस दर्ज।
-पत्नी, महिला दोस्त सहित ससुराल वालों पर केस दर्ज
जागरण संवाददाता, हिसार:
मुख्यत: रोहतक के बाली गांव निवासी और हाल कैमरी रोड स्थित इंजीनियरिग कालोनी निवासी 40 वर्षीय युवक ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को शहर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। जहां बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम् करवाकर शव स्वजनों को सौंप दिया। आजाद नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय सुरेंद्र सिद्धनवा गांव में मार्केट कमेटी में तैनात था। सुरेंद्र का शव मंगलवार रात 10 बजे उसके मकान में पंखे पर रस्सी के सहारे लटका मिला था। उसके पिता बलवान सिंह ने रोहतक से आकर उन्हें इस बात की सूचना दी थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे तो बलवान सिंह का शव रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला था। उस दौरान उनके घर में और कोई नहीं था। बलवान सिंह की तीन बेटिया जो करीब 7-8 साल की है वे पड़ोस के मकान में मिली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुरेंद्र की पत्नी शीला कुछ दिन पहले उससे नाराज होकर अपने पिता के डाया गांव चली गई थी। पुलिस ने सुरेंद्र के पिता बलवान सिंह के बयान पर मृतक की पत्नी शीला, उसके सास-ससुर, एक महिला दोस्त और भिवानी के एक सेठ पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र रोहतक के बाली आनंद गांव के निवासी है। शव का विसरा जांच के लिए भिजवाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।