Move to Jagran APP

हिसार एयरपोर्ट से प्रदेश को मनोहर सौगात

मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री ने फावड़ा चलाकर इंटीग्रेडिट एबिएशन हब के दूसरे फेस के कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेश के 21 जिलों के लिए एक साथ 1

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 06:57 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 06:57 AM (IST)
हिसार एयरपोर्ट से प्रदेश को मनोहर सौगात
हिसार एयरपोर्ट से प्रदेश को मनोहर सौगात

जागरण संवाददाता, हिसार : गठबंधन सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को हिसार एयरपोर्ट से प्रदेश को मनोहर सौगात भेंट की। बरवाला रोड स्थिति निरीक्षण गृह के सामने एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए भूमि पूजन किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से हवन किया गया।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री ने फावड़ा चलाकर इंटीग्रेडिट एबिएशन हब के दूसरे फेस के कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेश के 21 जिलों के लिए एक साथ 1848.09 करोड़ रुपये की 306 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। इनमें 888.89 करोड़ रुपये की 140 परियोजनाएं हैं, जो पूरी हो चुकी हैं, उनका उद्घाटन किया। साथ ही 959.20 करोड़ रुपये से 166 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएम और डिप्टी सीएम ने सरकार की एक साल की उपलब्धियों के बारे में बताया। सरकार जनहित में करती रहेगी काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिसार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। यह बड़ा प्रोजेक्ट है। इसके पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। वहीं सरकार का भी एक साल पूरा हो गया है। विपक्ष हमेशा सोचता रहता है कि यह सरकार कब गिरेगी, लेकिन हम अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। विपक्ष को भी चाहिए वह रुकावट पैदा करने के बजाय सरकार के अच्छे कार्यो में सहयोग दे।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा व हिसार के लोगों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। एक साल पहले जो सपना देखा था, वह अब पूरा हो रहा है। कोरोना काल में भी हिसार एयरपोर्ट को पर्यावरण एनओसी मिल गई है। इसके लिए अधिकारियों ने जो मेहनत की है, वह काबिले तारीफ है। अब एयरपोर्ट के साथ इंडस्ट्रीज भी बसाएंगे। सरकार ने एक साल में कई बदलाव किए हैं, जो जनता भी महसूस कर रही है। हरियाणा को टैक्सटाइल हब बनाने की दिशा में भी काम कर रहे हैं। सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, राज्यमंत्री अनूप धानक, सांसद बृजेन्द्र सिंह, विधायक कमल गुप्ता, विधायक जोगीराम सिहाग व विनोद भ्याना समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इन जिलों में इतने करोड़ की परियोजनाएं

जिला परियोजनाएं राशि

अंबाला 10 72.4 करोड़ रुपये

भिवानी 19 119.68 करोड़

चरखीदादरी 13 91.52 करोड़

फरीदाबाद 15 75.27 करोड़

फतेहाबाद 32 99.16 करोड़

गुरुग्राम 03 18.76 करोड़

हिसार 07 37.5 करोड़

झज्जर 17 88.64 करोड़

जींद 36 316.48 करोड़

कैथल 23 169.15 करोड़

करनाल 10 42.14 करोड़

कुरुक्षेत्र 06 108.71 करोड़

महेंद्रगढ़ 01 4.07 करोड़

नूंह 18 59.31 करोड़

पलवल 03 17.38 करोड़

पंचकूला 15 120.53 करोड़

पानीपत 20 76.63 करोड़

रेवाड़ी 10 69.85 करोड़

रोहतक 23 129.13 करोड़

सिरसा 12 53.17 करोड़

यमुनानगर 13 78.61 करोड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.