Move to Jagran APP

हिसार में विधवा भाभी से देवर ने किया दुष्कर्म, सास ने हड़पी बीमे की राशि

हिसार जिला निवासी एक विधवा ने अपने देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में पीडि़ता ने महिला थाना पुलिस में शिकायत दी है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 10:04 AM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 10:04 AM (IST)
हिसार में विधवा भाभी से देवर ने किया दुष्कर्म, सास ने हड़पी बीमे की राशि
हिसार में विधवा भाभी से देवर ने किया दुष्कर्म, सास ने हड़पी बीमे की राशि

हिसार, जेएनएन। हिसार जिला निवासी एक विधवा ने अपने देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में पीडि़ता ने महिला थाना पुलिस में शिकायत दी है। इसमें पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी 22 फरवरी 2015 को फरीदाबाद निवासी युवक से हुई थी। 2017 में पति की दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। पीडि़ता ने बताया कि पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने उसकी शादी चाचा ससुर के बेटे से करने की बात कही।

loksabha election banner

पीडि़ता ने बताया कि अप्रैल 2017 में देवर घर पर आया और शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी उसने अपनी सास को दी तो आरोपित के स्वजनों से बात की। इस पर उन्होंने कहा कि दोनों की शादी तो होनी है, इसलिए इस बात को यहीं दबा दो। इसके बाद सास ने उसे मायके भेज दिया। एक दिन उसने सास को फोन कर शादी की बात पूछी तो उन्होंने कहा कि देवर के स्वजनों ने मना कर दिया है। पीडि़ता का आरोप है कि उसकी सास ने उसके पति का डेथ सर्टिफिकेट निकलवा कर बीमे की राशि भी ले ली। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

फर्जी फेसबुक आइडी बना अभद्र टिप्पणी करने पर केस दर्ज

उकलाना मंडी : बिजली विभाग के रिटायर्ड जेई की फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में उकलाना थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। प्रभुवाला निवासी सेवानिवृत्त जेई मनसा राम ने पुलिस को शिकायत दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फर्जी आइडी बनाकर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणियां की हैं। संस

पंखे से फंदा लगाकर महिला ने की आत्महत्या

हिसार : मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अर्बन एस्टेट थाना इंचार्ज प्रह्लाद राय ने बताया कि मृतका किरण ने 5 वर्ष पहले सोरखी निवासी प्रदीप से प्रेम विवाह किया था। दोनों मॉडल टाउन एक्सटेंशन में रहते थे। शनिवार दोपहर बाद 27 वर्षीय किरण ने आत्महत्या कर ली। शाम 4.30 बजे जब प्रदीप घर पहुंचा तो उसे फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.