तलाकशुदा युवती से विवाहित युवक ने शादी रचा किया दुष्कर्म, खाते से उड़ाए 3.25 लाख रुपये
युवक अब भूमिगत हो गया। युवती के बैंक खाते से 3.25 लाख रुपये गायब हैं। पुलिस ने नामजद के खिलाफ झूठ बोलकर दूसरी शादी रचाने दुष्कर्म करने और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
हिसार, जेएनएन। दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब हिसार के घिराय गांव के एक शादीशुदा युवक द्वारा एक सेक्टर की तलाकशुदा युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक ने मार्च महीने में एक ट्रस्ट कार्यालय में युवती से शादी की थी। युवक युवती से शारीरिक संबंध बनाता आ रहा है। वह अब भूमिगत हो गया। युवती के बैंक खाते से 3.25 लाख रुपये गायब हैं। पुलिस ने नामजद के खिलाफ झूठ बोलकर दूसरी शादी रचाने, दुष्कर्म करने और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
27 साल की युवती का कहना है कि उसकी शादी साल 2013 में हुई थी। उसकी एक बेटी है। साल 2018 में उनका तलाक का केस कोर्ट में डाला गया। कोर्ट परिसर में उसकी मुलाकात घिराय के एक युवक के साथ हुई थी। वह युवक तलाक दिलाकर खुद शादी करने का झांसा देकर एक दिन अपने दफ्तर में ले गया था। उसने दुष्कर्म किया था।
वह एक महीने उसके साथ किराये के मकान में रहा था। वह युवक अब गायब हो गया। उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। वह उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। उसने उसके परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि युवक फरवरी में एक युवती से शादी कर चुका है।
यही नहीं युवक उसके बैंक खाते से 3.25 लाख रुपये निकलवा ले गया। यह नकदी उसे बच्ची के पालन-पोषण के लिए मिली थी। पुलिस ने नामजद के खिलाफ बिना तलाक लिए दूसरी शादी रचाने, बार-बार दुष्कर्म करने और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप