घर के बाहर से अपहरण कर किशोरी से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
तीनों युवक बाइक से उसे सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित पीडि़ता को बदहवास हालत में घर के बाहर छोड़कर जाने लगे तो लड़की के भाइयों ने देख लिया।
भिवानी,जेएनएन। बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और सरेआम दुष्कर्म किए जा रहे हैं। ताजा मामला भिवानी जिले का है। जहां सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की 17 वर्षीय किशोरी का रविवार को उसके घर के बाहर से तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। तीनों युवक बाइक से उसे सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित पीडि़ता को बदहवास हालत में घर के बाहर छोड़कर जाने लगे तो लड़की के भाइयों ने देख लिया। उन्होंने आरोपितों को पकडऩे का प्रयास किया तो वे अपनी एक बाइक छोड़कर फरार हो गए। परिजन पीडि़ता को लेकर महिला थाने पहुंचे और शिकायत दी। डीएसपी वीरेंद्र ङ्क्षसह ने मामले की जांच की। पुलिस ने तीनों आरोपितों मुकेश, कृष्ण व अनिल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
17 साल की किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी दादरी क्षेत्र के एक गांव में की हुई है। वह कुछ समय पहले बहन के यहां शादी में गई थी। वहां तीन युवकों मुकेश, कृष्ण और अनिल ने उससे छेड़छाड़ की। 17 फरवरी सुबह करीब 9 बजे किसी काम से घर के आई तभी उक्त मुकेश, कृष्ण व अनिल बाइक से आए और उसे जबरन साथ ले गए। तीनों युवकों दुष्कर्म के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी।