भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा खींचने के लिए उमड़ा शहर
संवाद सहयोगी, हिसार : मोहना मंडी चौक पर चल रहे तीन दिवसीय हरे कृष्ण उत्सव के अंतिम दिन यानी शनिवार क
संवाद सहयोगी, हिसार : मोहना मंडी चौक पर चल रहे तीन दिवसीय हरे कृष्ण उत्सव के अंतिम दिन यानी शनिवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर अपने हाथों से रथ को खींचा। रथ यात्रा सेक्टर-14 स्थित बुधला संत हनुमान मंदिर से शुरू हुई, जोकि शहर के मुख्य चौक से होते हुए वापस उत्सव स्थल तक पहुंची। खास बात रही कि भगवान जगन्नाथ का रथ 40 फुट ऊंचा था, जोकि श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। रथ यात्रा में आसपास के अलावा दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे। जगह-जगह रथ यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
सेक्टर-14 से निकाली गई रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। क्योंकि हरे कृष्ण उत्सव शहर में पहली बार हो रहा था। वहीं रथ यात्रा के दौरान कुरुक्षेत्र से इस्कॉन के अध्यक्ष कथा व्यास साक्षी गोपाल भी थे। पूरा शहर भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ा हुआ था। वहीं यह रथ कुरुक्षेत्र से पहुंचा। इस रथ में भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलराम और बहन सुभ्रदा की प्रतिमा रखी हुई थी। जिनके दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। वहीं हरे कृष्ण उत्सव का आयोजन इस्कॉन की ओर से किया गया था। बॉक्स
मनुष्य को ऐसा नहीं बोलना चाहिए : साक्षी गोपाल
कुरुक्षेत्र से इस्कॉन के अध्यक्ष कथा व्यास साक्षी गोपाल ने प्रवचन देते हुए कहा कि मनुष्य को ऐसा नहीं बोलना चाहिए कि दूसरों के मन क्षुब्ध हो जाए। जब शिक्षक बोले तो वह अपने विद्यार्थियों को उपदेश देने के लिए सत्य बोल सकता है, लेकिन उसी शिक्षक को चाहिए कि यदि वह उनसे बोले तो जो विद्यार्थी नहीं है, तो उसके मन को क्षुब्ध करने वाला सत्य न बोले। उन्होंने कहा कि यही वाणी की तपस्या है। बॉक्स
रथ की खासियत
भगवान जगन्नाथ का रथ 40 फुट ऊंचा था। लेकिन इस रथ में ऐसा सिस्टम किया हुआ था कि जब भी बिजली की तारें बीच में बाधा बन रही थी, उस समय रथ को नीचा कर दिया जाता था। वहीं यह रथ श्रद्धालुओं के लिए दूर से ही आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। इस रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए।
बॉक्स
यहां-यहां से निकली रथ यात्रा
रथ यात्रा सेक्टर-14 स्थित बुधला संत हनुमान मंदिर से पांच बजे शुरू हुई। जोकि तालाकी गेट, नागोरी गेट, पारिजात चौक होते हुए मोहना मंडी चौक पहुंची। वहीं शहर में रथ यात्रा का स्वागत किया गया। रथ यात्रा पहुंचने के बाद लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इसमें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। इस अवसर पर कैलाश चंद अग्रवाल, हरीश शर्मा, सागर लोहिया, हरिश लोहिया, संजय मंगल, विकास ¨सगल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।