Move to Jagran APP

Live Hisar Coronavirus Update: हिसार के अग्रोहा मेडिकल में 28 कोरोना पॉजिटिव सहित 1 संदिग्ध भर्ती

हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। अभी तक 28 संक्रमित सहित एक संदिग्‍ध मरीज भर्ती है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 09:13 AM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 09:18 AM (IST)
Live Hisar Coronavirus Update: हिसार के अग्रोहा मेडिकल में 28 कोरोना पॉजिटिव सहित 1 संदिग्ध भर्ती
Live Hisar Coronavirus Update: हिसार के अग्रोहा मेडिकल में 28 कोरोना पॉजिटिव सहित 1 संदिग्ध भर्ती

हिसार, जेएनएन। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के कोरोना अस्पताल में 28 कोरोना पॉजीटिव सहित 1 संदिग्ध आइसोलेशन वार्ड में में उपचाराधिन हैं। संक्रमित जिनमें उकलाना से आए 18 वर्षीया युवक एंव 17 वर्षीय युवक, हिसार के सत्य नगर, बैंक कॉलोनी हिसार, टिब्बा दानाशेर व गांव चौधरीवास से एक - एक युवक और गांव सातरोड कलां से दंपती व बेटे सहित चार और गांव महोब्बतपुर से दंपति बेटे व एक वृद्ध महिला सहित 4 और एक बीएसएफ जवान इसके साथ हांसी क्षेत्र के कोरोना पॉजीटिव जिनमें गांव बडाला से चार संक्रमित, एक हांसी के वार्ड नं 10 और गांव खरबला से 35 वर्षीय एक युवक उपचाराधीन है। वहीं इसके साथ मेडिकल के कोरोना अस्पताल में दूसरे जिले जिनमें फतेहाबाद के गांव बोस्ती से 24 वर्षीय युवती, रतिया से एक अधेड़ व टोहाना से एक महिला, व जिला कैथल से 4 कोरोना पॉजीटिव के अतिरिक्त एक संदिग्ध मेडिकल के कोरोना अस्पताल में उपचाराधीन है। 

loksabha election banner

ये रही सैंपल रिपोर्ट 

आइसोलेशन वार्ड से संदिग्धों सहित कोरोना संक्रमितों के सैंपल भेज गए थे जिनमें से सिरसा निवासी एक महिला की जो कोरोना संक्रमित थी जिसकी सोमवार शाम दूसरी कोरोना सैंपल नेगेटिव आने पर उसे मंगलवार को भेजा जाएगा। इसके साथ एक अन्य संदिग्ध युवक की भी रिर्पोट नेगेटिव आने पर उसे क्वारंटाइन कर दिया गया।

हिसार में गुरुग्राम से लौटा युवक व मुंबई के घाटकोपर से लौटे भाई-बहन मिले कोरोना पॉजिटिव

हिसार में दिल्ली व मुंबई से लौटे लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। सोमवार को भी यह स्थिति रही। सोमवार को गुरुग्राम व मुंबई से लौटे तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें गुरुग्राम से शहर के सत्य नगर में लौटा 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है वहीं मुंबई से फैमिली के साथ उकलाना में अपने नाना के पास लौटे 17 वर्षीय लड़का व 18 वर्षीय लड़की कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सत्य नगर निवासी 30 वर्षीय युवक गुरुग्राम से 21 मई को हिसार लौटा था, उसने 23 मई को सैंपल करवाया था, जिसकी सोमवार को रिपोर्ट आई। वहीं मुंबई से अपनी फैमिली के साथ लौटे भाई-बहन 23 मई को मुंबई से टोहाना होते हुए उकलाना लौटे थे। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा सत्य नगर व उकलाना में संबंधित एरिया को कंटेनमेंट जोन व साथ लगते क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया जाएगा। 

गुरुग्राम में फ्रूट्स का काम करता था युवक 

गुरुग्राम से शहर के सत्य नगर में लौटा युवक गुरुग्राम के सेक्टर 109 में रह रहा था। वहां वह फ्रूट््स का काम करता था। जानकारी के अनुसार यह युवक करीब 6 महीने पहले ही काम के लिए गुरुग्राम गया था। वह जिस एरिया में रह रहा था। वहां हिसार के दो अन्य लोगों के संपर्क में था। युवक को गुरुग्राम में भी धूल-मिट्टी से एलर्जी की शिकायत थी, उसे छींके आती थी और बुखार भी हुआ था। वहां उसने दवा ली थी, जिसके बाद ठीक हो गया था। इसके बाद 21 मई को हिसार लौटने पर उसे बुखार हुआ तो उसने सिविल अस्पताल में सैंपल करवाया था। यह युवक राजीव चौक से टेक्सी करके हिसार के लिए रवाना हुआ था। युवक ने गुरुग्राम में पिछले करीब 20 दिन से फ्रुट््स की दूकान बंद कर दी थी। लॉकडाउन के चलते वहां काम ठप हो गया था। युवक को बुखार चढ़ता-उतरता रहता है। युवक के पिता, माता, भाई को अग्रोहा धाम में क्वारंटाइन किया गया है। वहीं उसकी भाभी व एक बच्चे की भी स्वास्थ्य जांच की जाएगी।  

मुंबई से लौटे कोरेाना पॉजिटिव भाई-बहन की हिस्ट्री 

उकलाना में पहली बार कोरोना ने दस्तक दी है। यहां मुंबई के घाटकोपर से पहुंचे एक परिवार के 2 सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले है। इस बारे में फतेहाबाद सिविल सर्जन की ओर से हिसार स्वास्थ्य विभाग को जानकारी भेजी गई है। जिसमें बताया गया कि दो फैमिली जिसमें एक फतेहाबाद व दूसरी उकलाना जाने के लिए आई थी। यह 11 लोग थे, इनमें से 9 लोगों के सैंपल चावला मेडिकल कॉलेज करनाल से सैंपल करवाए थे। जिनमें उकलाना जाने वाले लड़की व लड़का और फतेहाबाद जाने वाली एक महिला पॉजिटिव मिली है। उकलाना नायब तहसीलदार धर्मबीर नैन ने बताया कि उकलाना निवासी एक व्यक्ति की बेटी अपने चार बच्चों के साथ मुंबई में पिछले करीब 20 सालों से रह रही थी। वहां वह घरों में सफाई धोने का काम करते थे। वहां से वह 23 मई को अपनी दो लड़की व दो लड़कों के साथ मुंबई से टोहाना और टोहाना से कार में सवार होकर अपने पिता के पास उकलाना पहुंचे थे। इस महिला ने बताया कि वह मुंबई में कोरोना केस बढऩे व उनके पति की पुण्यतिथि होने पर उकलाना अपने पिता के पास आई थी। वह मुख्यत: जींद के अलेवा गांव की रहने वाली है। लेकिन उसके पति व सास-सुसर पिछले 20 सालों से मुंबई में रह रहे थे। टोहाना में महिला व उनके चारों बच्चों का कोरोना टेस्ट किया गया था। 25 मई को जब इनके टेस्ट की रिपोर्ट आई तो इसमें एक लड़की व एक लड़के की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट पाई गई। 

सूचना मिलते ही उकलाना के नायब तहसीलदार धर्मवीर नैन, एसएचओ सुखजीत व स्वास्थ्य विभाग की टीम उकलाना की भुना रेलवे फाटक के पास स्थित कॉलोनी में पहुंचे और कोरोना पॉजिटिव लड़की व लड़के को अग्रोहा मेडिकल भेजा गया। उकलाना को पहले सुरक्षित क्षेत्र माना जा रहा था लेकिन अब बाहर से आने वाले लोगों को लेकर यहां भय का माहौल है। इनके संपर्क में आए परिजनों समेत अन्य लोगों को कोरोना का टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल में भेजा गया है। टोहाना अस्पताल के निर्देशानुसार महिला अपने चार बच्चों के साथ मुंबई से आने के बाद अपने पिता के घर पर ही क्वारंटाइन में रही थी। 

संपर्क में आए 14 लोगों को हाई रिस्क पर रखा

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव उपरोक्त लड़के व लड़की की मां व उनके भाई व बहन को हाई रिस्क के संपर्कों में रखा है। वहीं इस महिला के पिता व संपर्क में आए लोगों को अग्रोहा धाम में क्वारंटाइन किया है। इनमें कार सवार भी शामिल है। परिवार के अन्य 6 सदस्यों को लॉ रिस्क पर रखा गया है। इनके सैंपल भी करवाएं जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन व सामान्य प्रशासन इस बात में भी जुटा हुआ कि मुंबई से उकलाना पहुंचने तक यह लोग किन-किन लोगों के संपर्क में आए थे।

150 सैंपल जांच के लिए भेजे

सिविल अस्पताल से सोमवार को फ्लू क्लीनिक व अन्य लोगों को मिलाकर करीब 150 सैंपल लिए गए है, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। टिब्बा दानोशर से 7 लोगों के सैंपल लिए है। इनमें 6 लोगों संपर्क में रह रहे है। वहीं एक लड़का गुजरात से लौटा था।

जिले में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। इनमें मुंबई से लौटे एक लड़की व लड़का कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं शहर के सत्य नगर निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है।

- डा. योगेश शर्मा, सीएमओ, हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.