Move to Jagran APP

महिलाओं की अंडर 19 हैंडबॉल में लितानी चैंपियन

पुरुषों के शॉटपुट मुकाबले में अंकित और महिलाओं में कोमल ने पहला स्थान हासिल किया। इसी प्रकार से पुरुषों के जैवलीन थ्रो में वीरेंद्र और महिलाओं के में रोनिका ने बाजी मारी। पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में गोविद 1500 मीटर में अमन 400 मीटर में सत्यवान तथा 500 मीटर दौड़ में जतिन पहले स्थान पर रहे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 07:49 AM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 07:49 AM (IST)
महिलाओं की अंडर 19 हैंडबॉल में लितानी चैंपियन
महिलाओं की अंडर 19 हैंडबॉल में लितानी चैंपियन

जागरण संवाददाता, हिसार : हरियाणा दिवस के अवसर पर महाबीर स्टेडियम में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने किया, जबकि समापन राज्य मंत्री अनूप धानक ने किया। इस दौरान उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उपासना सिंह भी उपस्थित रहीं।

loksabha election banner

पुरुषों के शॉटपुट मुकाबले में अंकित और महिलाओं में कोमल ने पहला स्थान हासिल किया। इसी प्रकार से पुरुषों के जैवलीन थ्रो में वीरेंद्र और महिलाओं के में रोनिका ने बाजी मारी। पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में गोविद, 1500 मीटर में अमन, 400 मीटर में सत्यवान तथा 500 मीटर दौड़ में जतिन पहले स्थान पर रहे। वहीं महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में सम्मी, 200 में मुस्कान, 400 में निकिता, 1500 मीटर दौड़ में उजाला ने पहले स्थान पर रही।

महिलाओं के ऊंची कूद मुकाबले में अन्नू तथा पुरुषों में नसीन ने बाजी मारी। महिलाओं के लंबी कूद मुकाबले में उजाला तथा पुरुषों में सौरभ पहले स्थान पर रहे।

पुरुषों के अंडर 19 हैंडबॉल मुकाबले में घिराय और में लितानी की टीम चैंपियन रही। बैडमिंटन के पुरुष एकल मुकाबले में भूमल तथा डबल में भूमल व शबद चैंपियन बने। बैडमिंटन के महिला एकल मुकाबले में रोहिनी तथा डबल में शिक्षा व चंचल ने पहला स्थान हासिल किया। कुश्ती में रविता और मोनू का दबदबा

महिलाओं के कुश्ती के 50 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में अलका, 53 मेंअंतिम, 57 में ज्योति, 62 में ज्योति, 68 में रविता ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं पुरुषों के कुश्ती के 57 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में मोनू, 65 में मंदीप, 70 में सुमित, 74 में अनुज, 86 किग्रा भार वर्ग में सचिन पहले स्थान पर रहे। पुरुषों की ग्रीको रोमन मुकाबले के 55 किलोग्राम भार वर्ग में अजय, 60 में अमन, 67 में सचिन, 77 में मनोज ने पहला स्थान हासिल किया। फुटबॉल में पुरुषों में जाट कॉलेज और महिलाओं में आदमपुर की टीम चैंपियन बनी। हॉकी : पुरुषों में डाबड़ा व महिला में उमरा चैंपियन

हॉकी में लड़कियों के वर्ग में उमरा की राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम, जबकि लड़कों में डाबड़ा प्रथम की टीम चैंपियन बनी। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सोनिका मुख्य अतिथि थी। हॉकी प्रतियोगिता में बांडाहेड़ी, डाबड़ा, उमरा, डीएसवी पुलिस पब्लिक स्कूल और जागृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीमों ने भाग लिया। बॉक्सिंग में शालू और नीता चैंपियन

महिलाओं के बॉक्सिंग मुकाबलों के 48-51 किलोग्राम भार वर्ग में शालु, 54 किग्रा में नीता, 57 में लक्की तथा 75 किलोग्राम भार वर्ग में मोनिका ने पहला स्थान हासिल किया। पुरुषों के बॉक्सिंग मुकाबलों के 52 किलोग्राम भार वर्ग में अमित, 57 में साहिल, 57-60 में हिमांशु तथा 81 किलोग्राम भार वर्ग में प्रवीन ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को राज्य मंत्री ने पदक देकर सम्मानित किया।

खेलों व शिक्षा में नई ऊंचाइयों को छुआ : डिप्टी स्पीकर

विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में छह वर्षो में खुशहाल हरियाणा का निर्माण करने के लिए कई मंजिलें तय की गई हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलों सहित विभिन्न क्षेत्रों में हमने नई ऊंचाइयों को छुआ है। सरकार ने खेत और किसान को अपनी प्रगतिशील नीतियों का केंद्र बिंदु बनाया है। इस वर्ष हरियाणा दिवस के अवसर पर पहली बार प्रदेश के सभी जिलों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है जो 'खेलो इंडिया-2021' हरियाणा की मेजबानी का प्रदेश के लोगों को एक संदेश भी होगा।

हर क्षेत्र में हासिल की अभूतपूर्व उपलब्धियां : अनूप धानक

राज्य मंत्री अनूप धानक ने कहा कि वर्तमान में हरियाणा अनेक क्षेत्रों में देश का सबसे अग्रणी राज्य है। ऐसा हरियाणा वासियों के कठोर परिश्रम एवं सहयोग से संभव हो पाया है। मंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र हो या खेल का मैदान, हरियाणा ने प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां दर्ज की हैं। राज्य मंत्री ने कहा कि एक नवंबर 1966 को भाषा और संस्कृति के आधार पर पंजाब से अलग हुए हरियाणा के गठन के समय किसी ने नहीं सोचा होगा कि एक दिन यह तेजी से आगे बढ़ने वाले राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। कोरोना महामारी में भी रिकॉर्ड खाद्यान्न का उत्पादन : डीसी

उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी ने कहा कि हरियाणा दिवस का यह दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण है। एक ओर जहां पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा था तो हरियाणा के मेहनतकश अन्नदाताओं ने इसकी परवाह किए बिना रिकॉर्ड खाद्यान्न का उत्पादन किया। वहीं दूसरी ओर हमारे वीर सैनिक भारत माता की रक्षा के लिए हमारी सीमाओं पर मुस्तैद रहे। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ओलंपिक व पैरा ओलंपिक में क्वालीफाई करते ही अभ्यास के लिए 5 लाख रुपये एडवांस राशि देने का निर्णय लिया है, ताकि धन के अभाव में खेल प्रतिभा पीछे न रह जाए। इसी प्रकार पर्वतारोहियों को भी विश्व की 10 सबसे उंची चोटियों पर फतह करने वाले युवाओं को 5 लाख रुपये की राशि देने का प्रावधान किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.