Move to Jagran APP

कोरोना से जंग में नेता भी बढ़ा रहे हाथ, भाजपा महिला मोर्चा झज्जर अध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी ने बांटे फल व भोजन

भाजपा की ओर से शुरू की वैदिक सेवा रसोई अभियान के तहत डा. नीना सतपाल राठी निरंतर लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रही हैं। साथ में इस महामारी से बचाव को लेकर आमजन को विशेष सावधानियां बरतने व नियमों की पालना सुनिश्चित करने पर जोर भी दे रही हैं

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 23 May 2021 11:09 AM (IST)Updated: Sun, 23 May 2021 11:09 AM (IST)
कोरोना से जंग में नेता भी बढ़ा रहे हाथ, भाजपा महिला मोर्चा झज्जर अध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी ने बांटे फल व भोजन
वैदिक सेवा रसोई अभियान के तहत कोरोना संक्रमितों व जरुरतमंद लोगों की मदद करती भाजपा नेत्री डा. नीना सतपाल राठी

बहादुरगढ़, जेएनएन। कोविड-19 महामारी से बचाव को लेकर जागरुकता अभियान चलाने के साथ-साथ संक्रमितों व जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए भाजपा महिला मोर्चा झज्जर की अध्यक्ष एवं नगर पार्षद डा. नीना सतपाल राठी लगातार सेवा भाव से लगी हुई है। वह अपनी टीम के साथ स्वयं अस्पतालों, कुष्ठ आश्रम व अन्य जगहों पर जाकर जहां उन्हें फल-फ्रूट व पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रही हैं वहीं मास्क, सैनिटाइजर व गलव्स भी वितरित कर रही हैं।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू की गई वैदिक सेवा रसोई अभियान के तहत डा. नीना सतपाल राठी निरंतर लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रही हैं। साथ में इस महामारी से बचाव को लेकर आमजन को विशेष सावधानियां बरतने व शासन-प्रशासन के नियमों की पालना सुनिश्चित करने पर जोर भी दे रही हैं ताकि कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके। शनिवार को भाजपा नेत्री डा. नीना सतपाल राठी ने अपनी टीम के साथ टीकरी बार्डर के पास अमर ज्योति कुष्ठ कॉलोनी में पहुंचकर यहां रहने वालों के लिए फल व पौष्टिक भोजन, खाद्य पदार्थ जैसे आटा, दाल, चावल, बिस्किट, चॉकलेट, सरसों का तेल वितरित किया।

साथ में उन्हें चप्पल भी भेंट की। इसके अलावा उन्हें 100 पैकेट ओआरएस के भी दिए गए। वहीं 250 क्विंटल अनाज भी कोढ़ी आश्रम में रहने वालों को दिया। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि वे लगातार जनसेवा कार्यों से जुड़ी हुई है। उन्होंनें कहा कि हमें मानवता के नाते अधिक से अधिक जरुरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कोरोना से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए वह निरंतर सेवा भाव कार्य से जुड़ी हुई है ताकि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी भी न हों।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, सांसद अरविंद शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी संतोष यादव, हरियाणा महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं हरियाणा सेवा रसोई अभियान की संयोजक सुमित्रा चौहान के दिशा-निर्देशानुसार उन्होंने पिछले कई दिनों से वैदिक सेवा रसोई अभियान चलाया हुआ है।

इसमें घर में उगाई हुई आर्गेनिक सब्जियां, फल-फू्रट के अलावा अन्य खाने-पीने का सामान अनेक कोरोना संक्रमितों व जरुरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। वे स्वयं अस्पतालों में जाकर पौष्टिक भोजन की थालियां भी संक्रमितों व उनके सहयोगियों को उपलब्ध करा रही हैं। लोगों की मदद के लिए बनाई हुई उनकी कोविड टीम में विजेंद्र शर्मा गांधरा, रोहतास मलिक, आश्चर्य राठी, अभिप्राय राठी, मोंटी सौलधा, राहुल लडरावन, मोहित अहलावत, रितू, राहुल व कई अन्य शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.