Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र केवीके को मिला पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान पुरस्कार

जागरण संवाददाता, हिसार : राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट इंस्टीट्यूशन अवॉर्ड प्राप्त कर चुके चौधरी चरण ¨सह ह

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Mar 2018 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 18 Mar 2018 03:00 AM (IST)
कुरुक्षेत्र केवीके को मिला पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान पुरस्कार
कुरुक्षेत्र केवीके को मिला पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान पुरस्कार

जागरण संवाददाता, हिसार : राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट इंस्टीट्यूशन अवॉर्ड प्राप्त कर चुके चौधरी चरण ¨सह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने इस वर्ष एक और उपलब्धि हासिल करके नया इतिहास रचा है। विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके), कुरुक्षेत्र को जोन-2 में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान प्रोत्साहन पुरस्कार-2017 से नवाजा गया है।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. केपी ¨सह को यह अवॉर्ड प्रदान किया है। उल्लेखनीय है कि यह अवॉर्ड भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट, पूसा, नई दिल्ली में 16-18 मार्च तक वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के उद्देश्य से आयोजित कृषि उन्नति मेला-2018 एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों की राष्ट्रीय कार्यशाला के अवसर पर प्रदान किया गया। इस अवॉर्ड में कुलपति को सवा दो लाख रुपये का चैक तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया जबकि अध्यक्षता केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन ¨सह ने की। कार्यक्रम में कृषि राज्य मंत्री परषोत्तम रूपाला, कृष्णा राज व गजेन्द्र ¨सह शेखावत, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान एवं मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के महानिदेशक डा. त्रिलोचन महापात्रा उपमहानिदेशक डा. एके ¨सह, परियोजना निदेशकों सहित कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति, विस्तार शिक्षा निदेशक एवं देश के 682 कृषि विज्ञान केन्द्रों के मुख्य वैज्ञानिक एवं प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

यह अवॉर्ड गौरव का विषय : कुलपति

कुलपति ने कहा कि यह अवॉर्ड हरियाणा राज्य और इस विश्वविद्यालय की फैकल्टी, गैरशिक्षक कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि जोन-2 के अंतर्गत 60 कृषि विज्ञान केन्द्रों में से प्रथम स्थान प्राप्त करना इस विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। कृषि विज्ञान केन्द्र को यह अवॉर्ड जीरो बजट नैचुरल फार्मिग को बढ़ावा देने, शाहबाद के यारी गांव को खुंब ग्राम के रूप में परिवर्तित करके अनुसूचित जाति के करीब 100 परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के अलावा बेरोजगार युवकों एवं किसानों को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने, धान की सीधी बिजाई, धान की पराली प्रबंधन आदि विषयों पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है। इस अवॉर्ड के लिए कुलपति ने कृषि विज्ञान केन्द्र, कुरुक्षेत्र के संयोजक डा. हरिओम और उनकी टीम को बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.