Move to Jagran APP

कुमारी सैलजा बोली- शांति से आंदोलन कर रहे किसानों पर बर्बरता कर रही अहंकार में चूर सरकार

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बिजेंद्र रंगा के यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस व्यापार और व्यापारी के खिलाफ नहीं है। लेकिन जिस तरह से बड़े घरानों के लिए रास्ता तैयार हो रहा है। वह पूरी प्रक्रिया उचित नहीं है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 05:47 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 05:47 PM (IST)
कुमारी सैलजा बोली- शांति से आंदोलन कर रहे किसानों पर बर्बरता कर रही अहंकार में चूर सरकार
कांग्रेसी नेता बिजेंद्र रंगा के यहां कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा प्रेस वार्ता करते हुए

झज्जर, जेएनएन। कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने आरोप लगाते हुए कहा कि शांति से आंदोलन कर रहे किसानों पर अहंकार में चूर मौजूदा सरकार बर्बरता पूर्वक व्यवहार कर रही है। कृषि कानूनों के विरोध में उठने वाले हर स्वर को दमन की नीतियां अपनाकर कमजोर किया जा रहा है। चुनिंदा व्यापारिक घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए माहौल तैयार हो रहा है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बिजेंद्र रंगा के यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस व्यापार और व्यापारी के खिलाफ नहीं है। लेकिन, जिस तरह से बड़े घरानों के लिए रास्ता तैयार हो रहा है। वह पूरी प्रक्रिया उचित नहीं है। छोटे व्यापारियों के हित में ना तो कोरोना के समय में कदम उठाए गए और ना ही मौजूदा समय में ऐसा दिख रहा है। कृषि कानूनों के लागू होने से किसानों सहित बाजार के व्यापार को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचेंगा।

prime article banner

कुमारी सैलजा का आरोप है कि 26 जनवरी के मौके पर भाजपा सरकार के आदेशों पर जिस तरह से किसानों के साथ व्यवहार किया गया, वह कायरना एवं शर्मनाक है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उनकी टीम तथ्यों को अपने हिसाब से इस्तेमाल करते हुए लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है। यह आंदोलन दो या तीन राज्यों के किसानों का नहीं, पूरे देश के किसानों की आवाज है। जो कि उनके भविष्य को सुरक्षित करेगा।

जल्द होगा संगठन का विस्तार

प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के मुताबिक बहुत जल्द प्रदेश में संगठन का विस्तार किया जाएगा। पहले कोरोना की वजह से तकनीकी स्तर पर देरी हुईं। अब जल्द ही विस्तार होगा। जनता आज महंगाई की वजह से परेशान है। पेट्रोल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं। लेकिन, जनहित के मुद्दों से सरकार को कोई मतलब नहीं है। यह तो सिर्फ किसानों के रास्तों पर कील बिछाने के लिए कार्य कर रही है। किसान आंदोलन के समर्थन में उठने वाली हर आवाज के साथ कांग्रेस खड़ी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.