ऑनलाइन प्रतियोगिता से बहू और बेटियों को बताई परंपराएं
अग्रवाल महिला विकास मंच की ओर से आयोजित ऑनलाइन करवा चौथ प्रतियोगिता तीन भाग में हुई जिसका शुक्रवार को परिणाम घोषित किया गया। प्रतियोगिता संस्था की प्रधान अनुपमा अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई।
जागरण संवाददाता, हिसार : सामाजिक सरोकारों के तहत महिलाओं को अपनी परंपराओं से जोड़े रखने और उनमें छिपी प्रतिभा को आगे लाने के लिए हिसार की महिलाओं ने करवा चौथ के मौके पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें चिकित्सक, व्यापारी, शिक्षिका, रिटायर्ड प्रधानाचार्या व गृहिणी सहित करीब 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें करीब 60 फीसद गृहिणी थीं।
अग्रवाल महिला विकास मंच की ओर से आयोजित ऑनलाइन करवा चौथ प्रतियोगिता तीन भाग में हुई, जिसका शुक्रवार को परिणाम घोषित किया गया। प्रतियोगिता संस्था की प्रधान अनुपमा अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं ने मोबाइल कैमरे के सामने अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए पूजा अर्चना की। चंद्र देव के दर्शन कर उन्हें जल दिया और छलनी से चांद को निहार कर पति का रूप देखा। इसके बाद अपना व्रत खोला।
ये रहे विजेता
परिवार के साथ रात का खाना खाने की प्रतियोगिता में शिक्षिका सेक्टर-14 निवासी वर्षा गुप्ता विजेता बनी।
- चांद के दर्शन करने के बाद उसे जल देने की प्रतियोगिता में गृहिणी अर्बन एस्टेट निवासी मोना गुप्ता विजेता रही।
- कथा सुनने की प्रतियोगिता में गृहिणी अर्बन एस्टेट-टू निवासी इंदू गोयल विजेता बनी।
-----------------
अग्रवाल महिला विकास मंच की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य हमारी परंपराओं को जिदा रखना है। हमारी आने वाली पीढ़ी यानि बहुएं और बेटियां इस तरह की प्रतियोगिता में जरूर भाग लें। इससे उन्हें परंपराओं के बारे में पता चलेगा। वह इस जानकारी अन्य महिलाओं के साथ साझा करें।
अनुपमा अग्रवाल, प्रधान, अग्रवाल महिला विकास मंच हिसार