Move to Jagran APP

शादी नहीं हो रही तो चंद्रग्रहण पर ऐसे बनेगी बात, जानें किस राशि पर क्‍या रहेगा प्रभाव

इस बार का चंद्रग्रहण बेहद खास है इससे पहले ऐसा दुर्लभ योग 1870 में बना था। भारत के साथ-साथ यह ग्रहण ऑस्‍ट्रेलिया अफ्रीका एशिया यूरोप और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा।

By manoj kumarEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 02:09 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 11:10 AM (IST)
शादी नहीं हो रही तो चंद्रग्रहण पर ऐसे बनेगी बात, जानें किस राशि पर क्‍या रहेगा प्रभाव
शादी नहीं हो रही तो चंद्रग्रहण पर ऐसे बनेगी बात, जानें किस राशि पर क्‍या रहेगा प्रभाव

हिसार, जेएनएन। गुरु पूर्णिमा पर 16 जुलाई को चंद्रग्रहण दुलर्भ योग में लगेगा। यह योग 149 साल बाद बनने जा रहा है। इससे पहले ऐसा ही योग 1870 में बना था। तो ऐसे में इस बार का चंद्रग्रहण बेहद खास होगा। भारत के साथ-साथ यह ग्रहण ऑस्‍ट्रेलिया, अफ्रीका, एशिया, यूरोप और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। इस बार चंद्रग्रहण गुरु पूर्णिमा यानि आषाढ़ माष की पूर्णिमा को लगेगा। मगर यह सिर्फ चंद्रग्रहण नहीं है, हम आपको बताएंगे क‍ि इस चंद्रग्रहण का आपके जीवन पर क्‍या असर रहेगा और चंद्रग्रहण पर आप किस तरह से जीवन में बदलाव ला सकते हैं। जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें......

loksabha election banner

आचार्य सुधीर वशिष्‍ठ के अनुसार चंद्रग्रहण 16 जुलाई की रात एक बजकर 37 मिनट पर शुरू हो जाएगा और ग्रहण का मोक्ष 17 जुलाई की सुबह चार बजकर 37 मिनट पर होगा। यानि चंद्रग्रहण पूरे तीन घंटे का रहेगा। उन्‍होंने बताया 12 जुलाई 1978 को ही 149 साल पहले गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लगा था।

ये रहेगा सूतक का समय, इस समय करें पूजा

आचार्य के अनुसार चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण के नौ घंटे पहले और सूर्यग्रहण का सूतक ग्रहण के 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 16 जुलाई को सांय चार बजकर 37 मिनट पर शुरू हो जाएगा। इसी समाप्ति फिर ग्रहण की समाप्ति के साथ ही 17 जुलाई की सुबह को होगी। गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरू की पूजा करने की परंपरा रहती है। ऐसे में 16 जुलाई को सूतक काल शुरू होने से पहले ही पूजा पाठ कर लें। वहीं अन्‍य प्रकार की पूजा चंद्रग्रहण के दौरान की जा सकती है।

शादी नहीं हो रही है तो ऐसे बनेगी बात

आचार्य के अनुसार यदि आपके विवाह में देरी हो रही है या रिश्‍ता बनने में परेशानी आ रही है, तो ऐसे में लड़का या लड़की एक जटा वाला न‍ारियल लेकर इसे सवा मीटर लाल कपड़े में लपेट देवें। नारियल को अपने सामने रखें और ' ऊँ हर त्रिपुर भवानी बाला, राजा मोहिनी, सर्वं शत्रु विंध्‍यसिनी ! मम चिंतित फलं देहि देहि भुवनेश्‍वरी स्‍वाहा।। मंत्र का जाप करें। चंद्रग्रहण समाप्‍त होने के बाद इस नारियल को पानी में प्रवाहित कर दें।

चंद्रग्रहण पर स्‍वास्‍थ्‍य रक्षा के लिए करें ये उपाय

आचार्य सुधीर वशिष्‍ठ ने बताया कि जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा ठीक स्थिति में नहीं हैं ग्रहण पर उनका स्‍वास्‍थ्‍य बिगड़ सकता है। ऐसे में ग्रहण के समय के अंतराल में स्‍वास्‍थ्‍य रक्षा के लिए ग्‍यारह जायफल लें। इन जायफलों को सवा मीटर सफेद कपड़े में लपेट लें। इसे किसी चौकी पर रखें। इसके बाद इस साबर मंत्र का 31 बार जाप करें।

'तूं है वीर बड़ा हनुमाना-लाल लंगोटी मुख में पान-ऐर भगावै, वैर भगावै,अमुक मे शक्ति जगावे।

रहे काया इसकी दुर्बल तो माता अंजनी की आन। दुहाई गौरी पार्वती की। दुहाई राम की। दुहाई सीता की। ले इसके पिंड की खबर। न रहे इसमें कोई कसर।

चंद्रग्रहण समाप्ति के बाद जायफलों को शिवलिंग पर चढ़ा देवें और कपड़े को शिवलिंग पर लपेट दें।

ग्रहण को लेकर प्रचलित नियम, ये करें उपाय

ग्रहण के दौरान अन्‍न जल ग्रहण नहीं करना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए। चंद्र ग्रहण के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। ग्रहण के समय सोच को सकारात्‍मक रखना चाहिए। सामर्थ्‍य अनुसार दान करना चाहिए। ग्रहण के समय पूजा, पाठ, मंत्र जाप व हवन करना चाहिए। चंद्रमा जिनका कमजोर है उन्‍हें ऊँ चंद्राय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। ग्रहण के बाद भगवानों की प्रतिमाओं को भी स्‍नान करवाना चाहिए।

जानिए किस राशि पर क्‍या रहेगा असर

मेष राशि- इस राशि के लिए ग्रहण का योग शुभ रहेगा। इन लोगों में सफलता के साथ मान-सम्‍मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि- आपके लिए समय कष्‍टकारी होगा। सावधान रहकर काम करना होगा। क्‍योंकि धन की हानि हो सकती है।

मिशुन राशि- इनके लिए समय दुखद रहेगा। काम समय पर पूरे में होने में दिक्‍कत रहेगी, ऐसे में धर्य बनाए रखें।

कर्क राशि- कर्क राशि के लिए समय उत्‍तम रहेगा। काम जल्‍दी पूरे होंगे और आशा के अनुसार फल भी मिलेंगे। वातावरण सुखद रहेगा।

सिंह राशि- तनाव बढ़ सकता है। बाधाओं की वजह से काम में मन नहीं लगेगा। मन शांत रखें। कुछ दिन बाद समय पक्ष का होगा।

कन्‍या राशि- चिंताएं बढ़ सकती हैं। नौकरी वालों को अधिकारियों का सहयोग नहीं मिलने से मन उदास रहेगा। बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।

तुला राशि- लाभदायक समय रहेगा। सोचे हुए काम समय पर पूर कर पाएंगे। अविवाहितों को विवाह का प्रस्‍ताव मिल सकता है।

वृश्चिक राशि- आपके लिए सावधान रहने का समय है। थोड़ी लापरवाही भी बड़ी हानि करवा सकती है।

धनु राशि- सतर्कता रखनी होगी, कोई करीबी व्‍यक्ति धोखा दे सकता है। नौकरी में नुकसान होने के आसार हैं।

मकर राशि- आपको इस समय संघर्ष करना होगा। पुरानी योजनाएं विफल हो सकती हैं। किसी अनजान व्‍यक्ति पर भरोसा न करें।

कुंभ राशि- इस राशि के लिए समय शुभ रहने वाला है। तरक्‍की मिल सकती है। कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे, वर्चस्‍व बढ़ेगा।

मीन राशि- आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस यात्रा से लाभ मिलेगा। भविष्‍य को लेकर प्रसन्‍न रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.