Move to Jagran APP

Karwa Chauth 2021: महिला स्पेशल फेस्टिवल का आया मौसम, बाजार हुए गुलजार, तैयारी में जुटी महिलाएं

चार दिन बाद करवाचौथ का पर्व मनेगा। इसके बाद अहाेई अष्टमी के दिन भी महिलाएं व्रत रखती है और पूजा-पाठ करती हैं। धनतेरस से लेकर दीपावली तक की खरीददारी की जिम्मेदारी भी महिलाओं के कंधों पर होती है। दीवाली के बाद आएगा भैया दूज पर्व।

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 04:11 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 04:11 PM (IST)
Karwa Chauth 2021: महिला स्पेशल फेस्टिवल का आया मौसम, बाजार हुए गुलजार, तैयारी में जुटी महिलाएं
त्‍योहारों के कारण यह पूरा महीना महिलाओं की ओर से खरीददारी में ही बीतेगा

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : इन दिनों महिला स्पेशल फेस्टिवल का मौसम चल रहा है। ऐसे में बाजार गुलजार है। चार दिन बाद करवाचौथ का पर्व मनेगा। इसके बाद अहाेई अष्टमी के दिन भी महिलाएं व्रत रखती है और पूजा-पाठ करती हैं। धनतेरस से लेकर दीपावली तक की खरीददारी की जिम्मेदारी भी महिलाओं के कंधों पर होती है। दीवाली के बाद आएगा भैया दूज पर्व। ऐसे में इन दिनों बाजारों में महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ बनी हुई है। जमकर खरीददारी शुरू हो गई है। यह पूरा माह तो इसी खरीददारी के नाम रहेगा। फिर अगले महीने से शादियों के मुहूर्त भी शुरू हो रहे हैं

loksabha election banner

24 अक्टूबर काे मनेगा करवाचौथ का पर्व

इस बार करवाचौथ का पर्व 24 अक्टूबर को मनेगा। इसके लिए खरीददारी का दौर चल रहा है। महिलाएं बाजारों में उतरी हुई हैं। रोजाना भीड़ बन रही है। पूरे साल में यही पर्व महिलाओं के लिए सबसे खास माना जाता है। समय के साथ इस पर आधुनिक रंग भी चढ़ रहा है। अब एक तरफ महिलाएं इस पर्व पर खूब सजती हैं तो दूसरी तरफ पति की दीर्घ आयु की कामना करती हैं। सजधे-संवरने के दौर में इन दिनों पहनावे, कास्टमैटिक सामान, सोने व चांदी के अलावा आर्टिफिशियल ज्वैलरी और करवाचौथ व्रत से जुड़ी चीजें खूब खरीदी जा रही हैं।

करवाचौथ गिफ्ट भी किए जा रहे पसंद

अब समय के साथ करवाचौथ के दिन पति द्वारा अपनी अर्धांगिनी को गिफ्ट भी दिया जाता है। ऐसे में अब महिलाएं यह गिफ्ट पसंद करने को भी बाजारों में उतरी हुई हैं। कहीं पर सोने के आइटम पसंद किए जा रहे हैं। कुछ नए डिजाइन के गहने तैयार करवाएं जा रहे हैं ताकि करवाचौथ के दिन वह तैयार हो सके। कहीं साड़ी-सूट की मार्केट में बहार है।

पहले करवाचौथ को लेकर है क्रेज

जिन विवाहित जोड़ों का यह पहला करवाचौथ है, उनमें तो क्रेज और भी ज्यादा है। कई जगहों पर तो नव दंपती दोनों मिलकर इस पर्व पर व्रत रखेंगे। पहला गिफ्ट भी खास होगा। इधर, पिछले पौने दो साल से काेरोना की मार झेल रहा बाजार भी इस पर्व काे लेकर उत्साहित है। इस बार कोरोना शांत है। आंदोलन का ग्रहण तो है, मगर दीवाली को लेकर बाजार में बहार है। जिन जोड़ों की अभी सगाई हो रखी है, वहां पर भी व्रत रखा जाएगा। बहादुरगढ़ की प्रियंका ने बताया कि उसकी शादी अगले साल फरवरी में होनी है, लेकिन हाल ही में उसकी सगाई हुई। इसलिए वह व्रत रखेगी। उधर, बाजार में करवाचौथ पर्व के लिए पूजा सामग्री बेच रहे मोनू ने बताया कि इस बार खास तरह की पूजा थाली और दूसरी चीजें आई हैं। बाजार अच्छा रहने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.