Move to Jagran APP

राजनीतिक इतिहास को समेटती ताशकंद फाइल्स से होगा फिल्म फेस्टिवल का आगाज

दैनिक जागरण का 13 सितंबर से 15 सितंबर तक जागरण फिल्म फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है। फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ दंगल गर्ल बबीता फौगाट 13 सितंबर को शाम 545 बजे करेंगी

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 02:34 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 01:43 PM (IST)
राजनीतिक इतिहास को समेटती ताशकंद फाइल्स से होगा फिल्म फेस्टिवल का आगाज
राजनीतिक इतिहास को समेटती ताशकंद फाइल्स से होगा फिल्म फेस्टिवल का आगाज

हिसार, जेएनएन। फिल्मों के दिवानों का इंतजार खत्म हो गया है। रजनीगंधा के सहयोग से दैनिक जागरण का 13 सितंबर से 15 सितंबर तक जागरण फिल्म फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है। फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ दंगल गर्ल बबीता फौगाट 13 सितंबर को शाम 5:45 बजे करेंगी और दर्शकों के साथ रूबरू होंगी। प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु फेस्टिवल में बतौर विशिष्ठ अतिथि मौजूद रहेंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस फिल्मों के मेले में बेहतरीन फिल्में दिखाई जाएंगी। भारत के राजनीतिक इतिहास को समेटती ताशकंद फाइल्स से फिल्म फेस्टिवल का आगाज किया जाएगा। शुक्रवार से जागरण फिल्म फेस्टिवल के दसवें संस्करण के साथ सदाबहार और नई श्रेष्ठ फिल्मों का ऐसा काकटेल प्रस्तुत किया जाएगा कि लोग मस्ती से झूम उठेंगे।

loksabha election banner

सनसिटी मल्टीप्लेक्स में शुरू होने वाले इस फेस्टिवल में नई और पुरानी फिल्में दिखाएंगी। शहरवासी लंबे समय से दैनिक जागरण से इस फेस्टिवल का इंतजार कर रहे थे। इस फेस्टिवल में जागरण शार्ट फिल्म भी दिखाई जाएंगी। इसमें डायरेक्टर, कलाकार भी पहुंचेंगे। वह लोगों से मिलेंगे और उनको फिल्मों के बारे में बताएंगे।

दैनिक जागरण की तरफ से इस फेस्टिवल का आगाज पूरे देश में किया जाता है। हर साल होने वाले इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य आम आदमी को सिनेमा से जोडऩा और उनका मनोरंजन करना है। इसमें दिखाई जाने वाले बेहतरीन फिल्मों को लोगों को दिखाकर सिनेमा जगत के बारे में भी बताया जाएगा। इस बार देश भक्ति की फिल्में रहेंगी। यह फेस्टिवल हिसार ही नहीं अपितु देश के अनेक शहरों में करवाया जाता है।

बुक माय शो पर करवाएं रजिस्ट्रेशन

जागरण फिल्म फेस्टिवल में फिल्में देखने के लिए बुक माय शो पर आकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। यहां पर पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर रजिस्ट्रेशन होगा। अधिक जानकारी के लिए 7206039399 नंबर पर संपर्क भी कर सकते हैं। इसके अलावा 18 साल से ऊपर के युवा ही भाग ले सकेंगे।

यहां से प्राप्त करें पास

फिल्म फेस्टिवल के लिए फ्री पास आप दैनिक जागरण कार्यालय से ले सकते हैं। कार्यालय का पता- प्लॉट नंबर 15, दैनिक जागरण ऑफिस, इंडस्ट्रीयल एरिया हिसार, नजदीक ङ्क्षजदल पुल से ले सकते हैं। यदि आप घर बैठे बुङ्क्षकग करना चाहते हैं तो बुक माय शो एप पर जाकर पूरे दिन की फिल्मों की मात्र 50 रुपये में बुङ्क्षकग करवा सकते हैं।

यह रहेगा शेड्यूल

- 13 सितंबर को शाम 5:45 पर फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगी बबीता फोगाट।

6:15 पर बबीता फोगाट दर्शकों से रूबरू होंगी।

शाम 7:15 पर फिल्म ताशकंद फाइल्स दिखाई जाएगी।

- 14 सितंबर को सुबह 11:00 बजे द इरिस परिसनर दिखाई जाएगी।

दोपहर 12:50 पर फिल्म नकाश

दोपहर 2:40 पर मील शॉर्ट फिल्म

दोपहर 2:55 पर आपके आ जाने से शॉर्ट फिल्म

दोपहर 3:13 पर द वाल दीवार शॉर्ट फिल्म

दोपहर 3:26 पर आखिरी सलाम शॉर्ट फिल्म

दोपहर 3:45 पर उरी फिल्म दिखाई जाएगी।

शाम 6:00 पर रिटायर्ड आर्मी अफसर लोगों से होंगे रूबरू

शाम 7:00 पर हरजीता।

15 सितंबर को सुबह 11:00 बजे राम लखन फिल्म दिखाई जाएगी।

दोपहर 2:05 पर कोटा फैक्ट्री।

दोपहर 03:30 पर शिनाख्त।

शाम 04:20 पर स्पेशल स्क्रीनिंग : छोरियां छोरों से कम नहीं होती

शाम 06:30 पर रश्मि सोमवंशी एक्ट्रेस दर्शकों से रूबरू होंगी।

शाम 07:40 पर बंकर।

ये फिल्में दिखाई जाएंगी

उरी- दि सर्जिकल स्ट्राइक

निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी सवा दो घंटे की 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइकÓ दरअसल सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। आपको याद होगा कि सितम्बर 2016 को भारतीय सेना ने एलओसी क्रॉस करके पाकिस्तान की सरजमीं पर उसी उरी अटैक का बदला लिया, जिसमें भारतीय सेना के कई जवान शहीद हुए थे। यह फिल्म को पूरी तरह से ट्रैक पर रखते हुए अंत तक दर्शकों को बांध कर रखा। इस फिल्म में विकी कौशल की बेहतरीन एङ्क्षक्टग के साथ-साथ फिल्म हमें भारतीय होने का गर्व महसूस कराती है।

हरजीता

यह फिल्म भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरजीत सिंह तुली के खेल जीवन पर आधारित पंजाबी फिल्म है। इस फिल्म ने साल 2016 में हुए विश्व हॉकी कप की यादों को ताजा करवाते हुए खिलाडिय़ों की जिंदगी के अहम पहलुओं का खुलासा किया है। इसमें एक्टर एम्मी विर्क की जबरदस्त अभिनय आपको देखने को मिलेगा।

नक्काश

'अल्लाह और भगवान इंसान के बीच फर्क नहीं करते। इंसान के बीच फर्क करता है इंसान। तुम कभी मत करना।फिल्म नक्काश का यह डायलॉग फिल्म के मर्म को बयान करने के लिए काफी है। निर्देशक जैगम इमाम ने अपनी फिल्म नक्काश के जरिए धर्म के नाम पर फैलाई जाने वाली विभाजन की त्रासदी के साथ राजनीति को भी जोड़ा है। बाल कलाकार हरमिंदर सिंह द्वारा भगवान और अल्लाह को लेकर किए गए मासूम सवाल दर्शक को बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर देते हैं।

दि ताशकंत फाइल्स

ताशकंद का नाम आते ही कई लोगों को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की याद आ जाती है। इसी शहर में शास्त्री ने अंतिम सांस ली थी। वे समझौते पर हस्ताक्षर करने गए थे और उसके कुछ घंटों बाद 11 जनवरी 1966 को उनकी मृत्यु हो गई थी। मृत्यु ने कई सवाल खड़े किए थे, जिनके ठोस जवाब आज तक नहीं मिले हैं। ऐसे में आपको इतिहास से रूबरू कराने में निश्चित ही यह फिल्म सफल होगी।

राम लखन

राम लखन 1989 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म सुभाष घई द्वारा निर्देशित है और अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, ङ्क्षडपल कपाडिय़ा, राखी और अनुपम खेर ने इसमें मुख्य चरित्र निभाएं हैं। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल द्वारा दिये गए संगीत दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.