Move to Jagran APP

देह व्यापार के खिलाफ जगदीश कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा

हांसी शहर की जगदीश कॉलोनी में खुलेआम चल रहे देह व्यापार के धंधे को ल

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 09:34 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 06:55 AM (IST)
देह व्यापार के खिलाफ जगदीश कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा
देह व्यापार के खिलाफ जगदीश कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा

संवाद सहयोगी, हांसी : शहर की जगदीश कॉलोनी में खुलेआम चल रहे देह व्यापार के धंधे को लकर गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। क्षेत्र की महिलाओं ने देह व्यापार में संलिप्त दो महिलाओं व दो युवकों की पिटाई कर दी। दोनों गुटों के बीच जमकर संघर्ष हुआ व ग्राहक बनकर आए दो युवकों की बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। कॉलोनी वासियों ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। यहां भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर लोगों ने सवालिया निशान लगाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के बजाए देह व्यापार का धंधा करने वाली महिलाओं के पक्ष में पुलिसिया भाषा बोल रही हैं। जिससे लोगों में पुलिस के प्रति भारी रोष है। लोगों ने आरोप लगाया कि अक्सर पुलिस कर्मचारी भी देह व्यापार का धंधा करने वाली महिलाओं के घरों में आते-जाते देखे गए हैं।

loksabha election banner

बता दें कि जगदीश कॉलोनी के लोग कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार के धंधे के खिलाफ कई बार पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने पर कॉलोनी वासियों ने गुरुवार स्वयं इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बाइक पर दो युवकों को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया जिसके बाद दोनों गुटों में झगड़ा हो गया व जमकर ईटें चली और दो महिलाएं घायल भी हो गई। महिलाओं ने पकड़े गए युवकों की बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है। देर शाम तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। मूकदर्शक बन खड़ी रही पुलिस, दो घंटे बाद आई एक महिला पुलिसकर्मी

कॉलोनी के लोगों ने ग्राहक की बाइक को कब्जे में लेकर व देह व्यापार का धंधा करने वाले महिलाओं को घर में बंद कर पुलिस को मौके पर बुलाया था। लेकिन सूचना मिलने पर अनाज मंडी चौकी पुलिस बगैर महिला पुलिस कर्मचारी के ही मौके पर पहुंच गई। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद एक महिला पुलिस कर्मचारी आई और घर का गेट खुलवाया। लेकिन कार्रवाई करने के बजाए पुलिस कर्मचारी वहीं सार्वजनिक रूप से पंचायत जमाकर बैठ गए। देह व्यापार जैसे महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मामले में पुलिस की कार्रवाई में कहीं भी संवेदनशीलता देखने को नहीं मिली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.