अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सोनिका ने खिलाड़ियों को दिए जीत के टिप्स
सोनिका ने दोनों वर्गो के हॉकी खिलाड़ियों को जीत के टिप्स बताए। उन्होंने बताया कि खेल से पहले कैसे अभ्यास करें। खेल के दौरान प्रतिद्वंद्वी टीम पर कैसे दबाव बनाकर जीत हासिल करें।
जागरण संवाददाता, हिसार : खेलने से खिलाड़ियों का सर्वागीण विकास होता है। कोच की देखरेख में कड़ी मेहनत कर अभ्यास करने से हमेशा सफलता मिलती है। यह कहना है अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सोनिका का। वह मॉडल टाउन स्थित जागृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित मोटिवेशनल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजीत सिंह खरब ने की।
कार्यक्रम में सोनिका ने दोनों वर्गो के हॉकी खिलाड़ियों को जीत के टिप्स बताए। उन्होंने बताया कि खेल से पहले कैसे अभ्यास करें। खेल के दौरान प्रतिद्वंद्वी टीम पर कैसे दबाव बनाकर जीत हासिल करें। उन्होंने उभरती खेल प्रतिभाओं को 20 हॉकी व बॉल वितरित की। इस अवसर पर प्रधानाचार्या रोशनी खरब, हॉकी कोच विजय चौहान, सुरेश मलिक, डीपी सतपाल सिंह ढांडा, अनूप खरब और मौजूद रहे।