अब चलेगा प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों पर वसूली का डंडा, हिसार में सील हो सकते हैं संस्थान
सरकारी विभाग 10 करोड़ से अधिक के बकाएदार है। इनको नोटिस भी जारी किया गया है। अब टैक्स बकाएदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी हो रही है।
हिसार, [पवन सिरोवा]। कमिश्नर और उपायुक्त आवास से लेकर विभिन्न सरकारी महकमों पर नगर निगम का 10 करोड़ से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। शहर के निजी संपत्ति मालिकों और संस्थानों से प्रॉपर्टी टैक्स वसूली की मुहिम में जुटा नगर निगम प्रशासन अब सरकारी बकाएदारों से टैक्स वसूली की तैयारी कर रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम की ओर से महाबीर स्टेडियम और पीडब्ल्यूडी बीएंडआर सहित निगम सीमा में बनी तीनों यूनिवर्सिटी तक को संपत्तिकर के नोटिस भेजे गए है। वहीं बचे हुए विभिन्न सरकारी महकमों को संपत्तिकर के नोटिस कम बिल भेजे जा रहे है। ऐसे में अब अगस्त माह में छुट की समय अवधि समाप्त होते ही नगर निगम प्रशासन इन बकायदारों से टैक्स वसूली के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी में है।
कई सरकारी महकमों में सालों से करोड़ों का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया
प्रदेश सरकार ने 31 अगस्त तक साल 2010 से लेकर साल 2018-19 तक के गृहकर का एकमुश्त टैक्स भुगतान पर 100 फीसद ब्याज माफी दी है। साथ ही 31 जुलाई तक टैक्स में 10 फीसद की छुट अलग से दी हुई है। ऐसे में कोविड-19 में कोरोना वायरस से लेकर बारिश की प्रवाह किए बिना बुजुर्ग महिला व पुरुष तक नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स की छुट का लाभ पाने के लिए निगम पहुंच रहे है। कतारों में लग रहे है। नगर निगम की आय का यह सबड़े बड़े स्त्रोतों में से संपत्तिकर एक है। जिसमें सरकारी महकमों पर करोड़ों रुपये का टैक्स बकाया है। इन विभागों को नोटिस भेजे जा रहा है। जिसमें बिजली निगम ने कुछ दिन पूर्व ही करीब 94 लाख रुपये टैक्स भुगतान किया। सूत्रों के अनुसार निगम इन सरकारी महकमों का पुराना टैक्स आंकड़ा अब दुरुस्त कर रहा है। अगस्त के बाद विभागों से रिकवरी के लिए निगम सख्त कदम उठाएगा। वहीं बड़े निजी संपत्तिकर दाताओं की बिङ्क्षल्डग सील करने की कार्रवाई भी अहम में लाई जा सकती है। मार्च 2020 से पूर्व का अनुमानित टैक्स रिकार्ड को जो भी सरकारी बकाएदार आ रहा है उनका रिकॉर्ड दुरूस्त किया जा रहा है। जल्द ही सरकारी बकाएदारों की नई लिस्ट तैयार होगी।
- निगम सूत्रों के अनुसार मार्च 2020 से पूर्व का अनुमानित प्रॉपर्टी टैक्स
- - कमिश्नर आवास - 1206294
- - डीसी आवास - 597568
- - आल इंडिया रेडिया स्टेशन - 21794512
- - बोस्टल जेल - 259133
- - सिटी थाना - 3375132
- - जनस्वास्थ्य विभाग - 5475045
- - लघु सचिवालय - 829297
- - एचएसपीसीबी क्षेत्रिय ऑफिस - 99223
- - फ्लेङ्क्षमगों टूरिस्ट - 3068643
- - हरियाणा रोडवेज - 1262329
- - एचएयू यूनिवर्सिटी - 10019736
- - एलएलआरयू यूनिवर्सिटी - 9490299
- - जीजेयू यूनिवर्सिटी - 16153686
- 22 जून 2020 तक अनुमानित प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी
- निगम गृहकर के अनुसार अनुमानित कुल प्रॉपर्टी - 136815
- 22 जून दोपहर तक प्रॉपर्टियों का टैक्स भुगतान - 18082
- चार माह में 7 करोड़ में लक्ष्य में से टैक्स भुगतान - 5 करोड़
- एक ताजा सर्वे के अनुसार वर्तमान मुख्य प्रॉपर्टी की स्थिति
- शहर में वार्ड - 20
- शहर में कॉलोनी - 217
- रिहायशी भवन - 67329
- कमर्शियल प्रॉपर्टी - 21424
- खाली प्लाट - 19314
- संस्थान - 469
- शिक्षण संस्थान - 501
- विशेष कैटेगिरी - 1526
- चैरिटेबल ट्रस्ट - 25
- डेयरी फार्म - 101
- पार्क - 156
- होटल - 51
- प्राइवेट अस्पताल - 106
- 18 हजार से ज्यादा लोगों ने 5 करोड़ से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स भर दिया है। बकाया प्रॉपर्टी टैक्स वाले सरकारी विभागों को नोटिस कम बिल भेजे जा रहे है। अगस्त तक सरकार ने जो प्रॉपर्टी टैक्स में छुट के रुप में राहत दी है। उसका लाभ उठाते हुए प्रॉपर्टी मालिक अपना बकाया टैक्स भुगतान कर दे।
- अमन ढांडा, कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम हिसार।