कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति के बारे में बताया
भारतीय जनता पार्टी के बरवाला विधानसभा क्षेत्र के सातरोड एवं मिलगेट मंडल का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय में शुरू हुआ।
जागरण संवाददाता, हिसार : भारतीय जनता पार्टी के बरवाला विधानसभा क्षेत्र के सातरोड एवं मिलगेट मंडल का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय में शुरू हुआ। प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न वक्ताओं ने अलग-अलग विषयों पर अपने विचार रखे। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि पार्टी के प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रमुख एवं पूर्व चेयरमैन मेहरचंद गहलोत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और व्यक्तित्व विकास पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में पहुंचने पर सातरोड मंडल अध्यक्ष नरेश ग्रेवाल ने मेहरचंद गहलोत का स्वागत किया। शिविर में जिला मंत्री रणधीर सिंह धीरू ने सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग, जिला महामंत्री एडवोकेट धर्मबीर रतेरिया ने स्थानीय एवं वर्तमान विषय, जिला महामंत्री प्रवीण पोपली ने भारतीय जनता पार्टी एवं हमारा दायित्व, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेन्द्र जोग ने हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर विचार रखे। इसके अलावा पूर्व विधायक वेद नारंग ने पिछले 6 वर्षों में हुए अंत्योदयी प्रयत्न एवं भाजपा सरकार की उपलब्धियां, पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास गोयल ने भाजपा का इतिहास एवं विकास, प्रदेश सचिव कर्णसिंह रानोलिया ने आज के भारत की विचारधारा एवं हमारी विचारधारा विषय पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। पार्टी के जिला प्रधान कै. भूपेन्द्र, वीरचक्र ने सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। प्रशिक्षण शिविर में सातरोड मंडल के अध्यक्ष नरेश ग्रेवाल, महामंत्री हरिपाल जांगड़ा व सुरेन्द्र वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय नंबरदार, उपाध्यक्ष तेजपाल, विजेन्द्र शर्मा, कर्णसिंह व रेखा, सचिव गिरधारी लाल चाहर, सुदर्शन सैनी व कृष्ण पंघाल, मीडिया प्रभारी विनोद सरोहा, कर्णसिंह मीरकां, विजेन्द्र कुहाड़ व ओमप्रकाश सरपंच उपस्थित रहे। इसी तरह शिविर में मिलगेट मंडल अध्यक्ष राजपाल नियाणा, उपाध्यक्ष राहुल सरपंच, बनवारी, बिन्द्र जुगलान, महामंत्री रामाशंकर व रामपाल, सचिव देवेन्द्र बेनीवाल, सारदूल वर्मा, सतीश वाल्मीकि, सुनील वर्मा, कोषाध्यक्ष राममेहर खरकड़ी, सदस्य रणबीर खोखा व कुलदीप शिकारपुर के अलावा जिला मंत्री संजीव रेवड़ी, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, सह प्रभारी अंकित शर्मा, आईटी प्रभारी विजय नागपाल, सह प्रभारी अनिल कैरों व नरेश नैन सहित अनेक पार्टी नेता, पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।