Move to Jagran APP

इंडियन सब जूनियर महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप का आगाज, दिखाया प्रतिभा का जौहर

हिसार के एस्‍ट्रोटर्फ पर एक से एक रोचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। 7 जून तक चलने वाली चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए ग्रुप ए की 20 में से 19 टीमें हिसार पहुंची हैं।

By manoj kumarEdited By: Published: Mon, 27 May 2019 02:38 PM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 02:38 PM (IST)
इंडियन सब जूनियर महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप का आगाज, दिखाया प्रतिभा का जौहर
इंडियन सब जूनियर महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप का आगाज, दिखाया प्रतिभा का जौहर

हिसार, जेएनएन। 9वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप में सोमवार से मुकाबले शुरू हो गए। सुबह ही महिला खिलाडि़यों ने पसीना बहाया और प्रतिभा का जौहर दिखाया। मुकाबले सुबह और शाम दो वक्‍त होंगे। हिसार के एस्‍ट्रोटर्फ पर एक से एक रोचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। 7 जून तक चलने वाली चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए ग्रुप ए की 20 में से 19 टीमें हिसार पहुंची हैं।

loksabha election banner

सोमवार को पहला मुकाबला सुबह सवा 6 बजे स्पोर्टस आथॉरिटी ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश हॉकी की टीम के बीच हुआ। वहीं हॉकी हरियाणा और हॉकी उड़ीसा के बीच डे नाइट मुकाबला होगा। प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ शाम सात बजे होगा। इसमें मुख्य अतिथि उपायुक्त अशोक कुमार मीणा, अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक शिवचरण और विशिष्ठ अतिथि के रूप में मिसेज इंडिया ग्लोब दीप्ति टिटोरिया, जूडो-जिम्नास्टिक खिलाड़ी अनिता सिंह पहुंचेंगी।

शहर के राजगढ़ रोड स्थित एस्ट्रोटर्फ मैदान पर होने वाले मुकाबले के लिए 20 राज्यों की टीमों को बुलाया गया था। इनमें से मिजोरम की टीम तकनीकी कारणों के यहां नहीं आ रही है। टीमों के ठहरने के लिए जाट धर्मशाला और एचएयू के हॉस्टल में इंतजाम किए गए हैं। प्रतियोगिता में हॉकी हरियाणा की टीम का नेतृत्व हिसार की उषा कर रही है। टीमों ने हिसार पहुंचने के बाद शाम को मैदान पर प्रेक्टिस भी की। हॉकी हिसार के प्रधान प्रो. मंदीप मलिक, सीनियर कोच आजाद सिंह मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत चार डे-नाइट मैच होंगे।

पूल ए में टीमें

हॉकी हरियाणा, हॉकी पंजाब, हॉकी उड़ीसा, हॉकी कर्नाटक और  हॉकी बिहार

पूल बी में टीमें

मध्य प्रदेश हॉकी अकेडमी, हॉकी चंडीगढ़, हॉकी मिजोरम, हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु और हॉकी मध्य प्रदेश

पूल सी

हॉकी गैंगपुर उड़ीसा, हॉकी हिम, दिल्ली हॉकी, हॉकी भोपाल और आसाम हॉकी

पूल डी

स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया, हॉकी झारखंड, हॉकी आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश हॉकी और हॉकी कुर्ज

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.