Move to Jagran APP

खेतों में मार्ग का निर्माण अधर में लटकने से किसान परेशान, मार्केट नहीं पहुंचा रहे सब्जियां

हांसी उपमंडल के दयाल सिंह कालोनी क्षेत्र में खेतों से गुजरने वाले मार्ग का निर्माण महीनों से अधर में लटका हुआ है। बारिश के मौसम में किसान परेशान हैं। खेतों से मार्केट में सब्जियां पहुंचाने में धरतीपुत्रों को मशक्कत करनी पड़ रही है। इस मार्ग के निर्माण से किसानों का संपर्क सीधे बाइपास से जुड़ जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jan 2021 09:52 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 09:52 PM (IST)
खेतों में मार्ग का निर्माण अधर में लटकने से किसान परेशान, मार्केट नहीं पहुंचा रहे सब्जियां
खेतों में मार्ग का निर्माण अधर में लटकने से किसान परेशान, मार्केट नहीं पहुंचा रहे सब्जियां

फोटो कैप्शन : 4 -बरसात होने से खेतों से आवागमन हुआ बाधित, जल्द निर्माण कराने की उठी मांग संवाद सहयोगी, हांसी : उपमंडल के दयाल सिंह कालोनी क्षेत्र में खेतों से गुजरने वाले मार्ग का निर्माण महीनों से अधर में लटका हुआ है। बारिश के मौसम में किसान परेशान हैं। खेतों से मार्केट में सब्जियां पहुंचाने में धरतीपुत्रों को मशक्कत करनी पड़ रही है। इस मार्ग के निर्माण से किसानों का संपर्क सीधे बाइपास से जुड़ जाएगा।

loksabha election banner

बता दें कि दयाल सिंह कॉलोनी के पीछे स्थित खेतों के रास्ते को पक्का करने के लिए किसान कई सालों से मांग कर रहे हैं। बारिश व सर्दी के मौसम में किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि ग्राम पंचायत की तरफ से मार्ग के निर्माण के लिए पिछले महीने काम शुरु करवाया गया था। मार्ग पर मिट्टी भी डलवा कर निशानदेही भी करवाई गई। मिट्टी डालने के बाद मार्ग निर्माण का कार्य रोके जाने से किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

किसान राजिद्र सिंह ने बताया कि खेतों से शहर में सब्जियां पहुंचाने के लिए इस मार्ग से अब वाहन भी नहीं जा पा रहे। जिस कारण खेतों में उनकी सब्जियां खराब हो रही हैं। इसके अलावा बारिश के मौसम में कच्चे रास्ते में पानी भरने से किसानों का शहर आना भी मुश्किल हो जाता है। जल्द शुरु करवाएंगे काम

खेतों के रास्ते को पक्का करने का ग्राम पंचायत ने कदम उठाया है। मार्ग की निशानदेही भी करवाई गई है व जल्दी मार्ग का निर्माण शुरु करवाया जाएगा।

कृष्ण लुथरा, सरपंच प्रतिनिधि, दयाल सिंह कॉलोनी प्रशासन दे समस्याओं पर ध्यान

किसान मोहन लाल व सुरेश कुमार ने कहा कि शहर की समस्याओं के प्रति गंभीर रहने वाले प्रशासन को किसानों की समस्याओं की तरफ ध्यान देना चाहिए। पक्का मार्ग न होने से किसान परेशान हैं। बारिश के मौसम में तो इस मार्ग से आवागमन करना नामुमकिन हो जाता है। किसान मांग करते हैं कि जल्द से जल्द इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.