Move to Jagran APP

अनाज मंडी में सरसों की आवक शुरू, कटाई कार्य जोरों पर

संस, उकलाना: क्षेत्र में सरसों की फसल की कटाई का कार्य जोरों पर है और किसान अब सरसों की कटाई के कार

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Mar 2018 09:05 PM (IST)Updated: Thu, 15 Mar 2018 09:05 PM (IST)
अनाज मंडी में सरसों की आवक शुरू, कटाई कार्य जोरों पर
अनाज मंडी में सरसों की आवक शुरू, कटाई कार्य जोरों पर

संस, उकलाना: क्षेत्र में सरसों की फसल की कटाई का कार्य जोरों पर है और किसान अब सरसों की कटाई के कार्य में व्यस्त हो गए हैं। नई अनाज मंडी में भी अब सरसों की आवक शुरू हो गई है। जिसके चलते अनाज मंडी में अब रौनक लौट आई है। बाजार में चहल पहल दिखाई देने लगी है और सरसों की आवक से किसानों के साथ-साथ दुकानदारों, मजदूरों, पल्लेदारों को भी कार्य मिल गया है। सरसों का भाव लभग 3600 रुपए प्रति ¨क्वटल तक है। जिसके कारण किसानों के चेहरों पर उदासी छाई है और तेजी आने की उम्मीद बनाए हुए हैं। किसान राजेश कुंडू, पवन किनाला, रमेश बिठमड़ा, सन्नी सूरेवाला आदि का कहना है कि इस बार जिस सरसों में पानी लगाया था उसकर औसत 25 से लेकर 30 मन प्रति एकड़ आ रही है और जिसमें पानी नहीं लग पाया उसकी औसत कुछ कम रही।

prime article banner

बॉक्स

सरकारी खरीद न होने पर किसानों ने जताया रोष

सरकार द्वारा 15 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद करने की घोषणा की थी। इससे किसानों को उम्मीद थी कि उकलाना अनाज मंडी में सरकारी खरीद होगी, लेकिन अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद नहीं की गई। अगर सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

फोटो 15एचआइएस401: उकलाना अनाज मंडी में लगी सरसों की ढेरियां।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.