एक साल में फतेहाबाद जिले के 10 थानों में दर्ज हुए 3210 मामले, बाइक चोर बने मुसीबत
फतेहाबाद में इस साल अब तक 3210 मामले दर्ज हुए है। सबसे अधिक फतेहाबाद शहर में 667 मामले दर्ज हुए है। इस साल सबसे अधिक वाहन चोरी के मामले दर्ज हुए है। इस साल हत्या व लूट के मामले महज 10 ही दर्ज हुए है।
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : दो दिनों के बाद नए साल में हम प्रवेश कर जाएंगे। ऐस में पिछले साल क्या हुआ इसका लेखा-जाेखा भी तैयार करना शुरू कर दिया है। पुलिस विभाग की बात करें तो इस साल अब तक 3210 मामले दर्ज हुए है। सबसे अधिक फतेहाबाद शहर में 667 मामले दर्ज हुए है। इस साल सबसे अधिक वाहन चोरी के मामले दर्ज हुए है। उसके बाद मारपीट के मामले दर्ज हुए है। इस साल हत्या व लूट के मामले महज 10 ही दर्ज हुए है। पुलिस ने हत्या के मामलों को ट्रेस भी कर दिया है।
इसके अलावा गांव अरहवां के पास सुनार के कारिंदे से हुई लूटपाट के मामले का अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। इसके अलावा बड़े जो मामले थे वो लगभग ट्रेस हो चुके है। जिससे पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इसके अलावा पूरे साल 90 मामले महिला उत्पीड़न के दर्ज हुए है। ऐसे में औसतन से कम ही दर्ज मामले हुए है। वहीं ट्रैफिक थाना ने चालान तो अनेक वाहनों के किए लेकिन मामला एक भी दर्ज नहीं हुआ है।
चोरी के मामले सबसे ज्यादा
जिले में इस साल अब तक 3210 मामले दर्ज हुए है। लेकिन सबसे अधिक मामले बाइक चोरी, मारपीट आदि के दर्ज है। जिले में हर दिन तीन बाइक चोरी होने के मामले दर्ज हो रहे है। यहीं कारण है कि इनकी संख्या भी अधिक बढ़ी है। पुलिस को चुनौती भी है कि हर दिन तीन बाइक चोरी हो रहे है। वहीं लोगों की लापरवाही भी रही है। जो बाइक चोरी हुए है उनकी कीमत 10 से 20 हजार के बीच रहती है।
ऐसे में चोर पुरानी बाइकों पर ही हाथ साफ कर रहे है ताकि पकड़ में न आए। इस साल तीन से चार बाइक चोर गिरोहों को काबू भी किया है। रतिया में नवंबर महीने में चोर गिरोह को काबू किया था। जिनसे से 10 से अधिक बाइक बरामद किए थे। अगस्त महीने में फतेहाबाद पुलिस ने भी बाइक चोर गिरोह को काबू किया था। ऐसे में नए साल पर चुनौती होगी कि जिले में क्राइम की घटनाएं कम हो।
अब जाने किस थाना में कितने दर्ज हुए मामले
सदर फतेहाबाद : 474
शहर फतेहाबाद : 667
शहर टोहाना : 661
शहर रतिया : 300
थाना जाखल : 166
सदर रतिया : 293
थाना भूना : 300
थाना भट्टूकलां : 259
महिला थाना : 90
ट्रैफिक पुलिस : 000
----शिकायत के आधार पर मामले दर्ज किए जा रहे है। इसके अलावा अनेक मामले है जिन्हें सुलझा भी लिया गया है। बाइक चोरी के अनेक मामलों को ट्रेस भी किया गया है। जो मामले पेंडिंग है वो भी जल्द सुलझा लिए जाएंगे।
सुरेंद्र सिंह भोरिया, एसपी फतेहाबाद।