Move to Jagran APP

महिला ने लगाया ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट करने व छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

जागरण संवाददाता हिसार शहर निवासी एक युवती ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट क

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 06:31 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 06:31 AM (IST)
महिला ने लगाया ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट करने व छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज
महिला ने लगाया ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट करने व छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, हिसार :

loksabha election banner

शहर निवासी एक युवती ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट करने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने आजाद नगर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी मार्च 2016 में हुई थी। शादी के करीब चार महीने बाद उसका पति उसे पूणे ले गया। आरोप है कि वहां उसके पति ने उस पर नौकरी लगने का दबाव डाला। उससे दहेज की बार-बार डिमांड की गई। यहीं नहीं महिला के पति ने उसकी नौकरी लगने पर उसका वेतन भी अपने पास रखा। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि इस दौरान उसका पति उसके देवर के साथ मिलकर कार की मांग करने लगे। उसने विरोध किया तो उससे मारपीट की गई। इस दौरान उसे घर से बाहर भी निकाल दिया जाता था। आरोप है कि महिला के देवर ने उससे शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया और उसे गर्म इस्त्री से जलाया। महिला ने बताया कि इसके बाद वह दिसंबर 2018 को पूणे से वापस अपने ससुराल रोहतक गई। यहां लौटने पर उसके सास-ससुर ने उसे प्रताड़ित किया। आरोप है कि अक्टूबर 2020 को उसके ससुराल वालों ने नया मकान बनाने की बात कहकर मायके से 25-30 लाख रुपये लाने की बात कही। इसके बाद पीड़िता अपने मायके चली गई। दिसंबर 2020 को पीड़िता अपने भाई व पिता के साथ ससुराल गई तो यहां उसके ससुर ने 5-6 लोगों को बुलाकर उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.