Move to Jagran APP

बहादुरगढ़ में पति-पत्नी में हुई तकरार, पति ने ताव में आकर चाकू मारकर ले ली पत्नी की जान

बहादुरगढ़ में पति-पत्नी के बीच ऐसी तकरार हुई कि पत्नी की जान ही चली गई। उसके पति ने ही उसे मौत की नींद सुला दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव काे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 12 Jul 2021 10:43 AM (IST)Updated: Mon, 12 Jul 2021 10:43 AM (IST)
बहादुरगढ़ में कहासुनी में पति ने पत्‍नी की हत्‍या कर दी

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : पति पत्‍नी में कहासुनी होनी तो आम बात है, मगर कोई विवाद हत्‍या तक पहुंच जाए तो क्‍या हो। मगर इस तरह के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला बहादुरगढ़ की संत कालोनी का है। जहां पति-पत्नी के बीच ऐसी तकरार हुई कि पत्नी की जान ही चली गई। उसके पति ने ही उसे मौत की नींद सुला दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव काे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। घटना रविवार की रात हुई। मृतका संगीता (45) और उसके पति योगेश के बीच झगड़ा बढ़ा तो आरोप है कि योगेश ने चाकू से उसके पेट पर वार किया। इससे वह जमीन पर गिर गई। परिवार के बाकी लोग उसे लेकर शहर के निजी अस्पताल में पहुंचे। वहां से उसे रेफर किया गया तो दूसरे अस्पताल में ले गए। वहां पर संगीता को मृत घोषित कर दिया गया। इधर, पता लगते ही शहर थाना से टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की गई।

loksabha election banner

बताते हैं कि दोनों के बीच रविवार की सुबह भी तकरार हुई। बाद में रात को झगड़ा बढ़ गया। पत्नी के पेट में चाकू घोंपने के बाद योगेश घर के बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया। घर के दूसरे कमरे में मृतका की 10 साल की बेटी थी। उसने शोर मचाया तो पड़ाेसियों ने बाहर से दरवाजा खोला। उसके बाद आरोपित योगेश का भाई वहां पर पहुंचा और अपनी भाभी को अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मृृतका के पुत्र के बयान पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शहर थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि आरोपित टैक्सी चलाता है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उधर आंदोलन में किसान की हालत बिगड़ी :

रविवार की रात किसान आंदोलन में आए पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले 72 वर्षीय संता सिंह पुत्र लाल सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उसके सीने में दर्द होने के कारण उसे सिविल अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.