पति व सास ने किया जान से मारने का प्रयास
महिला ने बताया कि उसकी शादी 20 जून 2012 में मोनी कुमार निवासी भठिडा पंजाब के साथ हुई थी। मोनी कपड़े की दुकान चलाता है। शुरू से ही कम दहेज लाने को लेकर ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। अधिक परेशान करने पर उसने कोर्ट केस भी किया था। 2016 में मामले को लेकर पंचायत हुई में समझौता हो गया था। कुछ दिन सब ठीक रहा। इसके बाद फिर पहले की तरह हालात हो गए।
जासं, हिसार : न्यू जवाहर नगर निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास और पति व सास से मिलकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 20 जून 2012 में मोनी कुमार निवासी भठिडा, पंजाब के साथ हुई थी। मोनी कपड़े की दुकान चलाता है। शुरू से ही कम दहेज लाने को लेकर ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। अधिक परेशान करने पर उसने कोर्ट केस भी किया था। 2016 में मामले को लेकर पंचायत हुई में समझौता हो गया था। कुछ दिन सब ठीक रहा। इसके बाद फिर पहले की तरह हालात हो गए।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 12 नवंबर की रात करीब 10.30 बजे ससूर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो सास व पति पहुंचे। इसके बाद तीनों ने उसे जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर एक पड़ोसी दीवार फांदकर वहां आया और उसकी जान बचाई।
मारपीट कर नकदी छीनने के मामले में एक काबू
संस, हांसी : मारपीट कर नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान राम सिंह कालोनी निवासी संदीप के रूप में हुई है। आरोपित ने रामसिंह कालोनी निवासी विकास के साथ मारपीट कर 2500 रुपये छीन लिए थे। पुलिस मामले में 4 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
राजगुरु मार्केट में दुकान से युवती का पर्स चोरी
जासं, हिसार : राजगुरु मार्केट में दुकान से एक युवती का पर्स चोरी हो गया। पुलिस को दी शिकायत में नीतू ने बताया कि राजगुरु मार्केट में वह वासुदेव दुकान पर गई थी। वहां किसी ने उसका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में उसका ड्राइविग लाइसेंस व आठ हजार रुपये थे। युवती ने बताया कि जिस दुकान से पर्स चोरी हुआ है, उसके सीसीटीवी भी खराब हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।