गृहकर शाखा कर्मी कोरोना संक्रमित, दो दिन के लिए हिसार नगर निगम बंद
हिसार में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब नगर निगम गृहकर शाखा का कर्मी कोरोना संक्रमित मिला है। ऐसे में दो दिन के लिए नगर निगम बंद कर दिया गया।
हिसार, जेएनएन। हिसार नगर निगम की गृहकर शाखा का एक कर्मचारी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आया है। कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही नगर निगम की गृहकर शाखा में हड़कंप मच गया। इस शाखा में आमजन की अपनी फाइलों को लेकर आवाजाही लगी रहती है। ऐसे में कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद गृहकर शाखा में हड़कंप मच गया। मामला कमिश्नर अशोक गर्ग के संज्ञान में आते ही उन्होंने दो दिन के लिए नगर निगम को बंद करने के आदेश दे दिए।
निगम कमिश्नर की ओर से कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दो दिन तक निगम बंद करने के आदेश जारी हो गए। आदेश में कहा गया है कि नगर निगम एक अक्टूबर से 2 अक्टूबर तक बंद रहेगा। साथ ही स्टाफ अपने मोबाइल फोन ऑन रखेंगे। अति महत्वपूर्ण के लिए उन्हें आदेश दिए जा सके है। ऐसे में उन्हें उपस्थित होना पड़ सकता है।
मेयर से लेकर स्टाफ तक भी पूर्व में आ चुके है पॉजिटिव
नगर निगम की गृहकर शाखा में तैनात कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने से पूर्व मेयर से लेकर उनके पीए तक कोरोना पॉजिटिव आ चुके है। हालांकि फिलहाल वे ठीक है। उधर गृहकर शाखा कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नगर निगम के कई कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट करवाए गए है जिनकी विभाग को रिपोर्ट का इंतजार है।
सतर्कता जरूरी है
हिसार में अब तक 2322 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इसमें से 1600 मरीज रिकवर होकर हो चुके हैं। वर्तमान में 708 एक्टिव मरीज हैं और 14 मरीजों की मौत हो चुकी है। 61 मरीज ऑक्सीजन पर हैं जबकि वेंटीलेटर पर कोई मरीज नहीं हैं। हिसार में 171 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं तथा 464 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
एक कर्मचारी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आया है। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर निगम कार्यालय बंद किया गया है। निगम कार्यालय को सैनेटाइज करवाया गया है।
- अशोक गर्ग, कमिश्नर, नगर निगम हिसार।