हिसार में घातक हुआ कोरोना, शीर्ष 5 संक्रमित जिलों में रिकवरी रेट, पर मृत्यु दर सबसे खराब
सर्द मौसम में वायरस घातक साबित हो रहा है और जिले में अब तक 212 जिंदगियों को लील चुका है। प्रदेश के सर्वाधिक संक्रमित टॉप 5 जिलों में मृत्यु दर व रिकवरी रेट हिसार जिले का सबसे अधिक खराब है। बीते 35 दिनों में कोरोना से 100 मौतें हो चुकी।
हांसी (हिसार) [मनप्रीत सिंह] हिसार जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। सर्द मौसम में वायरस पहले अधिक घातक साबित हो रहा है और जिले में अब तक 212 जिंदगियों को लील चुका है। प्रदेश के सर्वाधिक संक्रमित टॉप 5 जिलों में मृत्यु दर व रिकवरी रेट हिसार जिले का सबसे अधिक खराब है। बीते 35 दिनों में कोरोना से 100 मौतें हो चुकी हैं। मृत्यु दर के आंकड़ों से जिला प्रशासन व इलाज की जिम्मेदारी निभाने वाले स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ गई है। यही कारण है वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना नियमों को तोडऩे वालों पर प्रशासन व पुलिस पूरी सख्ती बरत रहे हैं।
----------------
सबसे अधिक चिंता की बात ये है कि रिकवरी रेट और मृत्यु दर के मामले में हिसार जिले की स्थिति टॉप 5 संक्रमित जिलों में सर्वाधिक खराब है। हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं।
-------------
-2011 की जनगणना के मुताबिक हिसार जिले की आबादी 1743931 है। जबकि जिले में 175660 सैंपल लिए जा चुके हैं।
-प्रदेश में कुल 2163 व्यक्तियों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जिसमें से 212 मौतें हिसार जिले में हुई हैं।
-35 दिनों में कोरोना वायरस से गंवा चुके हैं 100 व्यक्ति जान
- प्रदेश के सर्वाधिक संक्रमित जिलों में हिसार चौथे नंबर पर। कुल 14521 कोरोना केस मिल चुके हैं, जिनमें से 12185 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं।
-हिसार में 2110 कोरोना केस एक्टिव हैं।
------------
टॉप 5 संक्रमित जिलों में मृत्यु दर
जिला मृत्यु दर फीसद में
हिसार - 1.40
अंबाला - 1.18
फरीदाबाद - 0.81
गुरुग्राम - 0.59
सोनीपत - 0.46
----------------
10 फीसद मौतें (प्रदेश में कुल मौत के मुकाबले) हिसार जिले में हुई हैं।
रिकवरी रेट भी टॉप 5 संक्रमित जिलों में सबसे कम
जिला रिकवरी रेट फीसद में
हिसार - 83.91
फरीदाबाद - 86.12
गुरुग्राम - 86.36
सोनीपत - 92.68
अंबाला - 94.65
(नोट - रिकवरी रेट और मृत्यु दर 21 नवंबर के आंकड़ों पर आधारित है)