Move to Jagran APP

टेक्निकल फाल्ट के चलते अभी शुरू नहीं होगा रामायण टोल, हो रहा 15 लाख रुपये का नुकसान

किसान आंदोलन समाप्त होने के बाद टोल को शुरू करने के लिए टोल के इंजिनियरों द्वारा काम शुरू कर दिया गया था। परंतु दो-तीन दिन बाद ही आस-पासगांव के ग्रामीणों ने दोबारा से टोल पर धरना शुरू कर दिया।

By Naveen DalalEdited By: Published: Tue, 28 Dec 2021 09:11 PM (IST)Updated: Tue, 28 Dec 2021 09:11 PM (IST)
टेक्निकल फाल्ट के चलते अभी शुरू नहीं होगा रामायण टोल, हो रहा 15 लाख रुपये का नुकसान
टेक्निकल फाल्ट के कारण बंद पड़ा रामायण टोल।

संवाद सहयोगी, हांसी। रामायण टोल से किसान नेताओं द्वारा धरना समाप्त किए हुए 15 दिन बीत चुके हैं। परंतु इसके बावजूद भी रामायण टोल शुरू नहीं किया जा सका है।यहीं नहीं अभी कुछ और दिनों तक टोल शुरू होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि अभी तक टोल इंजिनियर टेक्निकल फाल्ट का दूर नहीं कर पाए है। जब तक टेक्निकल फाल्ट दूर नहीं होता टोल शुरू नहीं होगा। टोल बंद होने के कारण आए दिन टोल पर 15 लाख रूपये का नुक्सान हो रहा है।

loksabha election banner

जल्द होगा टोल शुरू

टोल से धरना समाप्त होने से पहले टोल के कर्मचारियों का कहना था कि जल्द ही टोल को शुरू कर दिया जाएगा। किसान आंदोलन समाप्त होने के बाद टोल के अधिकारी रामायण टोल से धरना समाप्त होने का इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद किसानों की ओर से 14 दिसंबर को टोल से धरना समाप्त करने का ऐलान किया गया था। जिस समय टोल से धरना समाप्त किया गया था। उस समय किसान मोर्चे के बड़े नेता टोल पर पहुंचे थे। धरना समाप्त होने के ऐलान के बाद से ही टोल के अधिकारियों के द्वारा टोल पर सभी खामियों को दुरूस्त करने का काम शुरू कर दिया था।

ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया 

किसान आंदोलन समाप्त होने के बाद टोल को शुरू करने के लिए टोल के इंजिनियरों द्वारा काम शुरू कर दिया गया था। परंतु दो-तीन दिन बाद ही आस-पासगांव के ग्रामीणों ने दोबारा से टोल पर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीण आस-पास के गांव के लोगों का टोल शुल्क माफ करवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। करीब चार दिन के बाद टोल अधिकारियों और पुलिस प्रशासन ने टोल पर पहुंचकर ग्रामीणों को उनकी मांगें माने जाने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया था।

टोल पर सभी तैयारियों पूरी है

सभी कर्मचारियों को बुलाया गया वापिस हालांकि अभी तक टोल को शुरू नहीं किया जा सका है। परंतु टोल के अधिकारियों के द्वारा सभी कर्मचारियों को वापिस डयूटी पर बुला लिया गया है।टोल पर करीब 75 कर्मचारियों का स्टाफ है। टोल पर सभी तैयारियों पूरी है। परंतु अभी भी टेक्निकल फाल्ट के कारण टोल को शुरू नहीं किया जा सका है। टोल के अधिकारियों का कहना है कि अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है कि अभी कितने और दिनों में टोल शुरू किया जा सकेंगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.