Move to Jagran APP

स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में हिसार देशभर में 105वें, प्रदेश में छठे स्थान पर

स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में हिसार की अब तक की बेस्‍ट रैंकिंग आई है। हिसार देशभर में 105वें और प्रदेश में छठे स्थान पर आया। 6000 अंकों में से हिसार को 3311.82 अंक मिले।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 09:43 AM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 09:43 AM (IST)
स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में हिसार देशभर में 105वें, प्रदेश में छठे स्थान पर
स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में हिसार देशभर में 105वें, प्रदेश में छठे स्थान पर

हिसार, जेएनएन। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणामों की घोषणा कर दी है। देश के 4242 शहरों के बीच हुई स्वच्छता दौड़ में हिसार शहर 6 हजार अंकों में से 3311.82 अंकों के साथ 105वें स्थान पर आया है। सर्वेक्षण के परिणामों के मुताबिक, देश में नगर निगम हिसार का यह अब तक का सबसे बेस्ट प्रदर्शन रहा है।

loksabha election banner

इस साल रैंकिंग में 68 पायदान का सुधार हुआ है। स्वच्छ सर्वेक्षण में साल 2019 में हिसार 173वें पायदान पर था, अब देश के 1 लाख से 10 की आबादी वाले 382 शहरों में हिसार 105 वें स्थान पर रहा। निगम की इस सफलता में अहम रोल नागरिक फीडबैक का रहा। वहीं बात प्रदेश के स्वच्छ शहरों की करे तो हिसार प्रदेश के 17 शहरों में हिसार सीएम सिटी करनाल सहित 5 शहरों से स्वच्छता में पिछड़ा और छठें पायदान पहुंच गया है।

डायरेक्ट आब्जरवेशन के 1500 अंकों में हिसार की स्थिति 

यूएलबी ने दिए अंक     : 1420

राज्य स्तर पर मिले अंक      : 1013.59

राष्ट्रीय स्तर पर अंक     : 819.98

सिटीजन फीडबैक के 1500 अंकों में से हिसार के अंक

कैटेगिरी             नागरिक प्रतिक्रिया          स्वच्छता ऐप पर प्रतिक्रिया

यूएलबी का स्कोर :     939.16            100.77

राज्य स्तर पर अंक :     906.79            52.63

राष्ट्रीय स्तर पर अंक :     53.78            53.78

जनता को सर्विस मुहैया करने में सर्विस लेवल प्रोग्रेस के 1500 अंकों में से हिसार को अंक मिले

कैटेगिरी                 एसएस-20 संघ          सर्विस लेवल प्रोग्रेस

यूएलबी का स्कोर :         24      327.9

राज्य स्तर पर अंक :         19.69     245.26

राष्ट्रीय स्तर पर अंक :        16.39     289.85

सर्टिफिकेशन के 1500 अंकों में से हिसार को अंक मिले

कैटेगिरी             गारबेज फ्री सिटी               खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) 

यूएलबी का स्कोर :         00     500

राज्य स्तर पर अंक :         10             206.25

राष्ट्रीय स्तर पर अंक :        14.55        217.94

शहर की स्थिति : 

हिसार में वार्ड की संख्या                 : 20

जनगणना 2011 के अनुसार हिसार की जनसंख्या     : 301383

स्वच्छ सर्वेक्षण में कितने लोगों ने दिया नागरिक फीडबैक     : 25105

स्टार रेटिंग में हिसार की स्थिति             : शून्य

ओडीएफ में शहर की स्थित                 : ओडीएफ  

स्वच्छता में हिसार की रैकिंग 

स्वच्छ सर्वेक्षण के साल,  देश में हिसार का रैंक,   प्रदेश में हिसार का रैंक

साल 2020     105              6

साल 2019     173              7

साल 2018          146       5

साल 2017          291      6

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के बारे में ये भी जानें 

सर्वेक्षण में शहर शामिल हुए                         : 4242

राष्ट्रीय स्तर पर कितने दिन चला सर्वे                     : 28 दिन

देशभर से स्वच्छा की फोटो लेकर जियो टैङ्क्षगग                 : 24 लाख से अधिक 

नागरिक फीडबैक में देशभर से नागरिकों ने दिया फीडबैक            : 1.9 करोड़ 

4242 यूएलबी के सर्वै में कितने वार्ड कवर किए             : 64315

नगर निगम की की मौजूदा स्थिति 

सफाई का बजट             : करीब 30 करोड़ रूपये सालाना खर्च (कर्मचारी वेतन व अन्य कार्य) 

सफाई कर्मी की संख्या         : निगम के 679 और ठेकेदार के करीब 150

मशीनों की संख्या             : 32 महेंद्रा टीपर, 13 टाटा एएस, 19 ट्रैक्टर ट्राली जिसमें 7 टेंडर पर, 4 डंफर प्लेसर, 2 जेसीबी और 20 ई-रिक्शा

स्वच्छता में हिसार के पिछडऩे का मुख्य कारण : सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का नहीं लगना है। इसके कारण हर साल हिसार की स्वच्छता रैंकिंग प्रभावित होती आ रही है। 

इन कार्याें के चलते रैंकिंग में हुआ सुधार

- कंपोस्टिग प्लांट वार्ड स्तर पर शुरू किये।

- शहरवासियों को होम कंपोस्टिग के प्रति जागरूक किया। लोगों ने इस दिशा में बेहतर कार्य किया।

- डोर-टू-डोर कचरा प्रबंधन को लेकर बढ़ावा दिया और जनता को जागरूक किया।

- शहर के डंपिंग प्वाइंटों को खत्म करवाने का कार्य किया गया ।

- शहर को ओडीएफ प्लस प्लस करवाया।

- शहर के पब्लिक व सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्था सुधारी। गुगल ट्रैकिग की। 

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में देशभर में नगर निगम हिसार ने 105 वां स्थान प्राप्त किया है। इसके लिये निगम अधिकारी व कर्मचारी सहित शहरवासियों को बधाई देता हूं। हमारा प्रयास रहेगा कि आगे टॉप 100 स्थानों में हिसार का नाम आए।

- अशोक कुमार गर्ग, कमिश्नर नगर निगम हिसार।

स्वच्छा सर्वेक्षण 2020 में देशभर में 105 वां स्थान आना खुशी की बात है। इसके लिए नगर निगम की सफाई शाखा व अधिकारी बधाई के पात्र है। शहर को ग्रीन हिसार क्लीन हिसार बनाने की दिशा में हमारा प्रयास जारी है।

- गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम हिसार। 

शहर स्वच्छता की ओर बढ़ रहा है। लोगों अभियानों के माध्यम से जागरूक हुए और स्वच्छता में अपना हम रोल भी अदा कर रहे है। सभी के सहयोग से शहर स्वच्छ होगा। हिसार की बेहतर रैंङ्क्षकग के लिए निगम स्टाफ और शहरवासियों को बधाई। 

- रामजीलाल, चीफ इंजीनियर, यूएलबी हरियाणा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.