Move to Jagran APP

NOTA से भी हार गए हिसार जिले के 118 में से 64 प्रत्‍याशी, जानें कहां क्‍या रही स्थिति

सातों विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा हांसी में 14 और बरवाला में सबसे कम दो प्रत्याशी हारे। सातों विधानसभा में 4678 लोगों ने दबाया नोटा का बटन। हिसार सीट पर सबसे ज्‍यादा पड़े

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 01:41 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 12:16 PM (IST)
NOTA से भी हार गए हिसार जिले के 118 में से 64 प्रत्‍याशी, जानें कहां क्‍या रही स्थिति
NOTA से भी हार गए हिसार जिले के 118 में से 64 प्रत्‍याशी, जानें कहां क्‍या रही स्थिति

हिसार, जेएनएन। हिसार जिले की सातों विधानसभा सीटों पर 118 प्रत्याशियों में से 64 प्रत्याशी नोटा NOTA यानि उपरोक्‍त दिए गए प्रत्‍याशियों में से कोई नहीं विकल्‍प से भी हार गए। हिसार की सातों विधानसभा सीटों में नोटा को 4678 वोट मिले। हांसी में सबसे ज्यादा 14 प्रत्याशी नोटा से हारे, वहीं बरवाला में सबसे कम दो प्रत्याशी नोटा से हार गए। नोटा को लेकर इस बार पिछली बार से भी अलग परिणाम आए हैं।

loksabha election banner

इस बार सातों विधानसभा क्षेत्रों में हिसार विधानसभा के 1523 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाकर किसी भी प्रत्याशी को पसंद नहीं किया। नारनौंद में भी 12 प्रत्याशी नोटा से भी पीछे रहे। अगर सबसे कम नोटा का प्रयोग हुआ है तो वह है नारनौंद विधानसभा क्षेत्र है। जहां पर सिर्फ 192 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

हांसी में सबसे अधिक पड़े पोस्टल बैलेट से वोट

सातों विधानसभा क्षेत्रों में से हांसी में 432 लोगों ने पोस्टल बैलेट का प्रयोग किया, तो सबसे कम वोट हिसार में 171 वोट पोस्टल बैलेट पेपर से डाले गए। इसके अलावा आदमपुर में 317, बरवाला में 318, नारनौंद में 395 मत पोस्टल बैलेट के माध्यम से मिले हैं।

सातों विधानसभा क्षेत्रों में नोटा का प्रभाव

विधानसभा     - नोटा    - प्रत्याशी नोटा से हारे

आदमपुर        - 649         - 8

बरवाला          - 669         - 2

हांसी              - 450       - 14

हिसार           - 1523       - 11

नलवा             - 504         - 9

नारनौंद           - 193      - 12

उकलाना         - 690        - 8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.