Move to Jagran APP

होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमितों के कचरा कलेक्शन का हिसार निगम तैयान करेगा नया मैकेनिज्म

कोरोना मरीजों के घरों से कचरा कलेक्शन अब अलग से होगा। इस कचरे को अब सामान्य कचरे में नहीं लिया जाएगा। होम आइसोलेशन वाले मरीजों सहित कुल 5990 लोगों के घरों से कचरा संग्रहण करने के लिए नगर निगम प्रशासन आज नया मैकेनिज्म तैयार करेगा।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 21 May 2021 09:01 AM (IST)Updated: Fri, 21 May 2021 09:01 AM (IST)
होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमितों के कचरा कलेक्शन का हिसार निगम तैयान करेगा नया मैकेनिज्म
हिसार में स्वास्थ्य विभाग ने निगम को सौंपी 5990 लोगों की लिस्ट, इनके घरों से अलग से उठेगा कचरा

हिसार, जेएनएन। हिसार में होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करवाने वाले कोरोना मरीजों के घरों से कचरा कलेक्शन अब अलग से होगा। इस कचरे को अब सामान्य कचरे में नहीं लिया जाएगा। होम आइसोलेशन वाले मरीजों सहित कुल 5990 लोगों के घरों से कचरा संग्रहण करने के लिए नगर निगम प्रशासन आज नया मैकेनिज्म तैयार करेगा। इसके लिए नगर निगम के कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग ने सफाई शाखा के अधिकारियों को नई रणनीति तैयार कर उसी के अनुसार कचरा एकत्रित करने के आदेश दिए है। इसी कड़ी में मुख्य सफाई निरीक्षक ने सहायक सफाई निरीक्षक और सफाई दरोगाओं की मीटिंग बुलाई है। सभी की राय लेकर आगामी समय में होम आइसोलेशन वाले मरीजों के घर से कचरा अलग से संग्रहण होगा।

loksabha election banner

----------

स्वास्थ्य विभाग ने सौंपी 5990 लोगों की लिस्ट, एक-एक घर से जानकारी जुटाएगा निगम

होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करवा रहे लोगों की नगर निगम प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग से लिस्ट मांगी थी। जिस पर सीएमओ की ओर से नगर निगम प्रशासन को 5990 लोगों की लिस्ट सौंपी गई है। जो लोग कोरोना पॉजिटिव है और इनमें अधिकांश लोग होम आइसोलेशन में रहकर अपना उपचार करवा रहे है। अब नगर निगम इस लोगों के घरों पर दस्तक देगा और आगामी समय में इनके घरों से कचरा संग्रहण को अलग वाहनों में एकजुट करेगा। निगम के इस फैसले का मुख्य कारण है संक्रमण को बढ़ने से रोकने और सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा करना।

---------

अभी तक ये थी व्यवस्था

कोविड-19 की दूसरी लहर में तेजी से संक्रमण के बढ़ने से अस्पतालों में बेड की कमी के चलते अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। अभी तक नगर निगम के पास इन सभी कोरोना पॉजिटिव का रिकार्ड ही नहीं था। न ही स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के घर के बाहर कोई नोटिस चस्पा किया था। नतीजा यह रहा कि होम आइसोलेशन में रहकर अपना उपचार करवाने वाले कोविड-19 के मरीजों के घर का वेस्ट भी सामान्य वेस्ट के साथ निगम कर्मचारी उठा रह थे। ऐसे में यह स्थिति इतनी भयावह है कि होम आइसोलेशन वाले मरीजों के कारण संक्रमण फैलने की डर बना हुआ था।

------निगम कमिश्नर के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग से कोरोना के मरीजों की लिस्ट मांगी थी जो होम आइसोलेशन के तहत अपने घर पर ही इलाज करवा रहे है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हमें 5990 लोगों की लिस्ट मिली है। इनके घरों का कचरा अलग से उठाने की प्लानिंग करनी है। इसके लिए शुक्रवार को सहायक सफाई निरीक्षक और सफाई दरोगाओं की मीटिंग बुलाई है। जिसमें सफाई के संबंध में आगामी रणनीति तैयार कर उसके अनुसार कार्य किया जाएगा।

देवेंद्र बिश्नोई, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम हिसार।

-----होम आइसोलेशन वाले मरीजों के घरों का वेस्ट अलग से उठाने के संबंध में मुख्य सफाई निरीक्षक को आदेश दिए है। इस संबंध में उचित कदम उठाया जाएगा। इसके अलावा मेरी शहरवासियों से भी अपील है कि होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करवाने वाले अपना वेस्ट अलग रखें, ताकि वह सामान्य कचरे में मिक्स न हो। इसके अलावा सभी मास्क लगाए, शारीरिक दूरी बनाए रखे और सरकार की ओर से जारी कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना करें।

- अशोक कुमार गर्ग, कमिश्नर, नगर निगम हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.